Advertisement

सूरजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवम कालरी कर्मी का सेवानिवृत्ति पर संगीत संध्या आयोजित कर दी गई विदाई

सूरजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवम कालरी कर्मी का सेवानिवृत्ति पर संगीत संध्या आयोजित कर दी गई विदाई

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर बिश्रामपुर- जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं एसईसीएल क्रिकेट टीम के कप्तान अजय नायर की सेवानिवृत्ति पर पारिवारिक वातावरण में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिला क्रिकेट संघ और एसईसीएल क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने स्थानीय दशहरा मैदान ऑडोटोरियम में प्रसिद्ध गायक हरदीप सिंह की संगीत संध्या आयोजित कर नायर परिवार को विदाई दी गई ।अजय नायर 20 वर्षों से भी अधिक से कंपनी क्रिकेट टीम के कप्तान है। बिश्रामपुर के अमगांव खुली खदान में कार्यरत अजय नायर ने अपने जीवन का लंबा समय क्रिकेट खेल गतिविधियों को समर्पित कर दिया ।कप्तान के नाम से मशहूर अजय नायर सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक प्रदेश केरल में बसेंगे।सेवानिवृत्त अजय नायर ने कहा कि उनका जीवन क्रिकेट को समर्पित है। वे कहीं भी रहें । उनका हृदय बिश्रामपुर में बसता है। नगर के उत्थान और खेल गतिविधियों कि लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
क्रिकेट संघ के सचिव सुरेशन स्वाईं ने बताया कि अजय नायर के खेल कौशल के आधार पर उन्हें एसईसीएल में नौकरी मिली थी। अजय ने क्रिकेट को जीवन बनाकर अपने कौशल को सार्थक किया। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी धनवीर सिंह खेड़ा ने अजय के प्रेरणादायी जीवनी पर प्रकाश डाला। शशि नान्हू ने अजय नायर परिवार को दूसरी पारी में भी सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। सज्जी वावर ने अजय के जीवन से जुड़े संघर्षों के विषय में बताया। सबकी ओर से अजिथ नायर ने शॉल, श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर उनके साथियों गोपाल सूत्रधर, धनवीर सिंह खेड़ा, अशोक सिंह, कमल मंडल, सुनील गैलेक्सी ने मनमोहक गीतों कविता की प्रस्तुतियां देकर अजय को भावविभोर कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान अरुण सुदेवन, अनुपम फिलिप, अवतार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सिमोन कुजूर, लखनवीर सिंह गिल, वीरेंद्र बजेठा, अमृत लाल, अशोक दास, जय जितेंद्र , मो. सज्जाद सपरिवार उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47