Advertisement

149 संकुलों में संकुल प्राचार्यों की अध्यक्षता में संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक मेगा बैठक का होगा आयोजन

149 संकुलों में संकुल प्राचार्यों की अध्यक्षता में संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक मेगा बैठक का होगा आयोजन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में 6 अगस्त 2024 को पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 149 संकुलों में संकुल प्राचार्यों की अध्यक्षता में संकुल स्तर पर पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के आयोजन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर के 149 अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पालकों में उनके बच्चों एवं विद्यालयों के संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाना है। बैठक में प्रत्येक विद्यालय के 50 प्रतिशत शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हंै।
जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के 1 शिक्षक को नोडल बनाया गया है, जो अपने विद्यालय की शाला विकास समिति, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति चिन्हांकित सदस्यों को नियत तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित कराएंगे। साथ ही उन पालकों को भी इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, जिनके बच्चे शाला त्यागी या लंबे समय तक स्कूलों से अनुपस्थित रहते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के पालकों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिनके बच्चों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। उनके अनुभव को बैठक में साझा किया जाएगा तथा ऐसे पालक जो नि:शुल्क अध्यापन सेवा देना चाहते है, उस पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी तथा पालकों से उनके बच्चों को लेकर अध्ययन-अध्यापन में जो समस्याएं रही हों, उन पर भी चर्चा कर समाधान कारक सुझाव दिया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षाविद्, काउंसलर, डॉक्टर से भी बैठक में पालकों से चर्चा की जाएगी। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की द्वारा संचालित नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, छात्रवृति, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57