Advertisement

शिक्षक पालक मेगा सम्मेलन में बच्चों, पलकों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

शिक्षक पालक मेगा सम्मेलन में बच्चों, पलकों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

विश्रामपुर, शिवनंदनपूर, अजब नगर शासकीय विद्यालयों में हुआ सम्मेलन

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर- सूरजपुर-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे राज्य भर में आयोजित शिक्षक पालक मेगा सम्मेलन 2024 का आयोजन आज बिश्रामपुर संकुल में स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्य विद्यालय विश्रामपुर में किया गया। जिसमें विश्रामपुर एक और विश्रामपुर दो संकुल के 18 विद्यालय के शिक्षको और काफ़ी संख्या में पालकों ने भाग लिया। आज के बैठक में विद्यालयों के एसएमडीसी/ एसएमसी अध्यक्ष , उनके सदस्य,पालक, समाज के प्रबुद्ध जन ,काउंसलर शामिल हुए। एसएमडीसी अध्यक्ष संजय सिंह ,सूरज शेट्टी , श्रीमती मिथिलेश स्वर्णकार ,विश्रामपुर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी कोरी , विकासखंड चिकित्सा अधिकारी प्रशांत सिंह, कलेक्टर प्रतिनिधि कृषि विभाग के उप संचालक दुरेश साय पैकरा उपस्थित थे। कार्यक्रम में पहले विद्यालय की संकुल प्राचार्य श्रीमती सुचिता खलखो ने संकुल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात शासन द्वारा आज की बैठक के लिए निर्धारित 12 बिंदुओं के कार्यक्रम को व्याख्याता सुनील सिंह, शिक्षक पंकज सिंह, व्याख्याता वीरेंद्र तिवारी आदि ने पलकों के समक्ष रखा। पालकों ने भी अपने विचार और सुझाव कार्यक्रम में दिए। कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक खंड के छात्रों द्वारा सोशल मीडिया के बहुत ज्यादा प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर अत्यंत रोचक लघु नाटिका की प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना तिवारी एवं श्रीमती निशा त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम कुरुवा के सरपंच प्रतिनिधि समीरसिंह, ग्राम सतपत्ता के पंच होशीला सिंह, केशवनगर के उप सरपंच राजकुमार सिंह आदि ने भी भाग लिया। आज के कार्यक्रम में रायपुर एससीईआरटी के अधिकारी परदेशी राम साहू के राज्य पर्यवेक्षक रूप में पालकों को संबोधित किया। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी प्रशांत सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ कैसे रहें ,इसकी जानकारी दी ।काउंसलर डीपी कोरी ने अच्छे दिनचर्या, मेरा कोना आदि की जानकारी दी। काउंसलर श्री आनंद शर्मा NEP 2020 की जानकारी रखते हुए भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का आवाहन किया। आभार प्रदर्शन श्री सुनील सिंह द्वारा किया गया था । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दया सिंधु मिश्रा , श्रीमती बलजिंदर कौर ,यास्मीन खान, श्री नवल किशोर चौधरी, श्री भास्कर यादव आदि का प्रमुख योगदान रहा।

बच्चों का सर्वांगीण बौद्धिक विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान निभाएगा मेघा सम्मेलन- आशीष भटा चार्य

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संकुल कन्या विश्रामपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 201 पलक सम्मिलित हुए।संकुल प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य ने उपस्थित पलकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेगा बैठक का उद्देश्य जिसका बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराना ,शिक्षक एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना,बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त कराना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार ड्रॉप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करना है।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर जिसमें मेरा कोना छात्रों की दिनचर्या कैसी हो, बच्चों ने आज विद्यालय में क्या सीखा, बच्चों की झिझक कैसे दूर होगी और वह बेझिझक कैसे बोलेगा,बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा विद्यालय में पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना ,बस्तर रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु एवं कक्षा के अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी,
जाति आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में जानकारी,न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा,विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना जिसमें दीक्षा एप ,ईजादुई पिटारा,डिजिटल लाइब्रेरी आदि विषयों पर उपस्थित बालकों के मध्य चर्चा किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस मेगा सम्मेलन के मॉनिटरिंग के लिए जिले से सीसीबी नोडल संतोष जायसवाल को नियुक्त किया गया था साथ ही एससीईआरटी रायपुर के प्राध्यापक श्री पी आर साहू ने भी बैठक में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं से उपस्थित पालको एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला कन्या शिवनंदनपुर के छोटे-छोटे बालिकाओं के द्वारा उपस्थित जन समुदाय के बीच 25 तक पहाड़ा सुनाने के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का बेझिझक बिना रुके जवाब दिया गया।
इसके पश्चात मेघा सम्मेलन में आए फलों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा शाला परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। चिकित्सा विभाग से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत सिंह, गायत्री साहू एवं बीपीएम सुरेश वर्मा, शासकीय स्नातकोत्तर रेवती रमण मिश्रा महाविद्यालय के प्राचार्य एचएन दुबे, सहायक प्राध्यापक विनोद साहू प्रतिनिधि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव, नरेंद्र जैन,कृष्ण कुमार अग्रवाल, दीपेंद्र सिंह चौहान, दीनानाथ यादव सूरज शेट्टी, तोलाराम जी जैन, शशि नानू, कमलेश सोनी आदि उपस्थित थे। मंच संचालन संयुक्त रूप से विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता डॉक्टर रेखा लाल और राजवंत सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वय गौरी शंकर पांडेय ने किया।

पालक शिक्षक मेघा सम्मेलन से शिक्षा का स्तर में होगा सुधार -अजय गोयल
समेलन में बढ़ चढ़ कर पालकों ने लिया हिस्सा

अजबनगर- सिलफिली-शिक्षा विभाग सूरजपुर के निर्देश अनुसार शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय अजब नगर में पालक, शिक्षक मेगा सम्मेलन का आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय अजब नगर अध्यक्ष संदीप सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवधान राम बिंझिया प्राचार्य श्रीमती बिरजीनिया केरकेट्टा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी श्रीमती आरती पांडे ,सरपंच अर्जुन सिंह थे सर्वप्रथम सरस्वती माता एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय गोयल ने कहा कि संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूलों में आयोजित किया जा रहा है ताकि शिक्षक और पालक के बीच मे संपर्क हो महीना में एक बार जन भागीदारी के जो बैठक होता है उसमें भी पलक को आना चाहिए ताकि पढ़ने लिखने में बच्चों की कोई कमी एवं जरूरत हो उसे पूरा किया जा सकता है ताकि बच्चे अगर अच्छे नंबरों से पास हो स्कूल का भी सम्मान बढ़ेगा पालक का भी सम्मान बढ़ेगा इस मेगा सम्मेलन में शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय अजब नगर के 16संकुल स्कूल के समस्त शिक्षक और पलक उपस्थित थे कार्यक्रम के बाद अतिथि के द्वारा वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया ,कार्यक्रम का मंच संचालक शिक्षक श्रीमती पोषक बेहरा, ने किया, कार्यक्रम में प्रदीप सरकार मनमाथ विश्वास अनंत विश्वास तारक सरदार बलराम सिंल श्यामल समादार अर्जुन कुमार श्रीमती दुर्गा साहू श्रीमती संध्या तिवारी श्री योगेश सही श्रीमती संगीता प्रसाद श्रीमती सीमा नाग श्रीमती सभा शाह विनय ठाकुर श्रीमती राज किरण कुमारी ममता वर्मा श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव राकेश खलखो श्रीमती प्रभासिंह तारक सरकार भिवाती पप्पू सरकार जयप्रकाश अन्य उपस्थित थे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05