Advertisement

कलेक्टर ने श्रीमती विद्या सांगोडे के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अग्रिम सहयोग राशि 20 हजार रूपए का चेक किया प्रदान

कलेक्टर ने श्रीमती विद्या सांगोडे के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अग्रिम सहयोग राशि 20 हजार रूपए का चेक किया प्रदान!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत श्रीमती विद्या सांगोडे के नाम से पति रितेश सांगोडे को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20 हजार रूपए का चेक अग्रिम सहयोग राशि के रूप में प्रदान किया। कलेक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट के पूर्व आवश्यक सभी जांच का व्यय जिले में संचालित रेडक्रास समिति द्वारा वहन करने के निर्देश दिए।
श्रीमती विद्या सांगोडे द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान किये जाने के संबंध में शासन से आग्रह किया गया था। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा संचालक राम कृष्ण अस्पताल रायपुर डॉ. संदीप दवे से किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में मिलकर चर्चा की गई। संचालक श्री राम कृष्ण अस्पताल रायपुर द्वारा बताया गया कि मरीज श्रीमती विद्या सांगोडे का किडनी ट्रांसप्लांट शासन द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत नि:शुल्क किया जाएगा एवं किडनी ट्रांसप्लांट के पूर्व आवश्यक समस्त जाँच का व्यय परिजन को वहन करने के संबंध में जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट पूर्व आवश्यक सभी जाँच का व्यय जिले में संचालित रेडक्रास समिति द्वारा वहन किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा मरीज के पति रितेश सांगोडे को चेक प्रदाय कर किडनी ट्रांसप्लांट हेतु आवश्यक समस्त दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में यथाशीघ्र तैयार कर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जिससे किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण किया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57