Advertisement

अभिभावकों की बच्चों की शिक्षा में बढ़ेगी सहभागिता और संवाद – कलेक्टर

अभिभावकों की बच्चों की शिक्षा में बढ़ेगी सहभागिता और संवाद – कलेक्टर

– कलेक्टर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनगांव में आयोजित पालक-शिक्षक मेगा बैठक में हुए शामिल

– बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव//स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय स्कूलों के बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पालक-शिक्षक मेगा बैठक आयोजित किया गया। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनगांव में आयोजित पालक-शिक्षक मेगा बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति अनुशासित करना होगा। उन्होंने पालकों से कहा कि बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान रखना होगा। विद्यालय से घर जाने पर प्रतिदिन बच्चों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेने कहा। जिससे अभिभावकों की बच्चों की शिक्षा में सहभागिता बढ़ेगी और बच्चों के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को प्रार्थना स्थल में बोलने का अवसर प्रदान करने कहा, जिससे बच्चों में सार्वजनिक रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने और उनके संकोच को दूर करने में मदद मिलेगी।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में बिना बस्ता के स्कूल लगता है। इस दिन बच्चे विभिन्न गतिविधियों कबाड़ से जुगाड़, पानी बचाओं, धरती बचाओं, ऊर्जा संरक्षण, एकल प्लास्टिक, कोना पेड़ पौधों का संरक्षण, प्राकृतिक संपदाओं का सदुपयोग करना, नैतिक शिक्षा की जानकारी, योगा एवं शारीरिक क्रियाओं, स्वच्छता पर विशेष ध्यान, व्यक्तिगत साफ-सफाई, किचन गार्डन, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों का बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, न्योता भोज, छात्रवृति, निवास, आय-जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे, एसीपी रफीक अंसारी, एपीसी आदर्श वासनिक, प्राचार्य, ग्राम पटेल, संकुल के शिक्षकगण एवं पालकगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57