Advertisement

कलेक्टर ने स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

शिक्षक की भूमिका में नजर आए कलेक्टर अग्रवाल

शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता लाने हेतु शिक्षकों को दिए निर्देश

कोचवाय के तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नहरगांव एवं नागाबुड़ा में जाकर पढ़ाई सुविधाओं तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति, स्कूल परिसर में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए तथा समय पर स्कूल खोलने कहा। उन्होंने सभी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता लाने के लिए शिक्षकों को समय पर उपस्थित होकर अध्यापन कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अग्रवाल आज स्कूल में शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को गणित के जोड़ना, घटाना, सामन्य ज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान सहित अन्य विषयों के बारे में सवाल-जवाब किये, इस पर विद्यार्थियों ने अपने परिचय के अलावा अन्य जानकारी अंग्रेजी में लिख सकें इसके लिये भी मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के नाम तथा बच्चों को पढ़ लिखकर आगे किस फिल्ड में जाना चाहते है, उसकी जानकारी ली। इस पर कुछ बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, शिक्षक, आर्मी में भर्ती होकर देश सेवा करने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्कूल के अलावा घर पर भी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतिदिन अपने नॉलेज को बढ़ाने के लिए समाचार पत्र-पत्रिकाएं पढ़ने को कहा। साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाईल का सदुपयोग करने व अनावश्यक मोबाईल नहीं देखने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने प्रत्येक कक्षा में बच्चों के ज्ञान के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पाठ्यपुस्तकों के अलावा अन्य व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया। शिक्षकों को पालक सम्पर्क कर विद्यालय में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति कराने हेतु पहल किये जाने हेतु जागरूक किया गया। कलेक्टर ने बच्चों को सुबह नियमित रूप से कम से कम 10-15 मिनट योग करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोचवाय का औचक किया निरीक्षण – कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचवाय पहुँच कर स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र के ओपीडी कक्ष, दवाई कक्ष, भंडार कक्ष, महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष, पंजीयन कक्ष का अवलोकन करते हुए परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों, डॉक्टर की उपस्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए महिला मरीजों हेतु डिलीवरी रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी चिकित्सकों को अपने ड्यूटी समय पर उपस्थित होकर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुचाने हेतु निर्देशित किया। उपस्थिति पंजी के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के तीन अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर व्यवस्थित पार्किंग, सीसीटीवी कैमरा की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में आए मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री विशाल महाराणा एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार उपस्थित थे।
फोटो- स्कूल एवं स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57