Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में सिकलसेल जांच शिविर का हुआ आयोजन!

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में सिकलसेल जांच शिविर का हुआ आयोजन!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में सिकलसेल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 900 छात्र-छात्राओं का सिकलसेल जांच किया गया, जिसमें 41 विद्यार्थियों का सिकलसेल जांच धनात्मक पाया गया। जिन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराई गई। साथ ही महाविद्यालय में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया यह एक अनुवांशिक रोग है, इसलिए जब तक खून की जांच नहीं करवाई जाए तब तक इस रोग की जानकारी नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि सिकल सेल रोगियों के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सिकलसेल जांच कराने की अपील की है। सिकलसेल जांच शिविर में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर, सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र सुश्री वंदना मिश्रा, जिला प्रबंधक शहरी डॉ. पूजा मेश्राम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सहयोगी कार्यरत शहरी एएनएम श्रीमती सरिता निषाद, श्रीमती प्रीतिबाला रामटेके, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती चंद्रमती चंदेल, रिंकी धुर्वे, सुश्री चीना कंवर, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ज्योति सिन्हा, अल्का गायकवाड़ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सिकलसेल जांच की गई। साथ ही आयुष्मान कार्यक्रम अंतर्गत श्री वासू के द्वारा कार्ड बनाने का कार्य किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57