Advertisement

जिला पंचायत सीईओ ने लाईवलीहुड कॉलेज एक्सटेंशन सेंटर दिग्विजय स्टेडियम का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने लाईवलीहुड कॉलेज एक्सटेंशन सेंटर दिग्विजय स्टेडियम का किया आकस्मिक निरीक्षण!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव// मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने लाईवलीहुड कॉलेज एक्सटेंशन सेंटर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीईओ जिला पंचायत ने निरीक्षण के दौरान सेंटर में चल रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। आजीविका विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी राजनांदगांव द्वारा ब्लाऊज मेकिंग कोर्स में 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल प्रशिक्षण का संचालन प्रत्येक योजनांतर्गत उसके नियमानुसार आधार आधारित बायोमैट्रिक से उपस्थिति अथवा जिओ-टैग आधारित फोटो से ही उपस्थिति मान्य की जाती है एवं हितग्राहियों के 75 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर हितग्राहियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होती है। जिला पंचायत सीईओ ने प्रशिक्षण केन्द्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि राज्य कार्यालय द्वारा नवीन गाईड लाईन जारी होने के उपरांत पूर्व में पंजीकृत सभी शासकीय एवं अशासकीय वीटीपी का पंजीयन निरस्त कर दिया गया था। गाईडलाईन अर्हता के अनुरूप राजनांदगांव जिले में कुल 12 वीटीपी पंजीकृत है, जिसमें से 8 शासकीय वीटीपी एवं 4 अशासकीय वीटीपी है। वर्तमान में राजनांदगांव जिले में किसी भी शासकीय अथवा अशासकीय वीटीपी का प्रशिक्षण के विरूद्ध राशि भुगतान नियमानुसार लंबित नहीं है। शासन के नियमानुसार योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57