Advertisement

जिले के 111 ग्राम पंचायत हुए टीबी मुक्त

संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को प्रदाय किया टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

धमतरी/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के 111 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विशेष योगदान को प्रोत्साहित करते हुए सभी 111 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सांकेतिक रूप से 9 ग्राम पंचायतों के सरंपच, सचिवों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर द्वारा प्रदाय किया गया। इनमें ग्राम पंचायत दर्रा के सरपंच त्रिलोचन साहू, राखी की सुश्री धनेश्वरी निर्मलकर, कठौली की श्रीमती कविता साहू, गोजी के थानेश्वर तारक, मौरीकला की श्रीमती खुशबू साहू, धुमा के सरपंच बहुर राम साहू, ग्राम पंचायत रामपुर के सचिव बलराम साहू, अछोटी के कृष्ण कुमार और ग्राम पंचायत बानगर की सरपंच श्रीमती निर्मला साहू शामिल है।
सीएमएचओ डॉ.कौशिक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूल के तहत वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत धमतरी जिले के 111 ग्राम पंचायतों में से धमतरी और कुरूद विकासखण्ड के 21-21, मगरलोड के 25 और नगरी के 44 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। डॉ.कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में शेष ग्राम पंचायतों को भी टी.बी.मुक्त करने में सफल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57