Advertisement

एफडीएलटी भर्ती परीक्षा 25 अगस्त को

परीक्षा हेतु प्रशासनिक पर्यवेक्षक किए गए नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा एफडीएलटी भर्ती परीक्षा 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियो में आयोजित होगी। परीक्षा हेतु कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसके अंतर्गत 4086 व 2951 परीक्षार्थी क्रमशः प्रथम व द्वितीय पाली में शामिल होंगें। परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न अधिकारी ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए हैं। जिसमें केंद्र शासकीय ईवीपीजी कॉलेज रजगामार रोड कोरबा हेतु कृषि विस्तार अधिकारी पी. एल. मिरेन्द्र, निर्मला इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल रिसदी रोड हेतु अनु. अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उप संभाग बी. पी. चतुर्वेदानी, आई.टी. बाल्को उरगा रिंग रोड झगरहा हेतु सहायक संचालक रेशम बलभद्र भंडारी, सेंट फ्रांसिस इंग्लिश मीडियम स्कूल नकटीखार हेतु उप संचालक सांख्यिकी एम. एस. कंवर, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल आईटीआई रामपुर हेतु सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल श्री काशी पैंकरा, न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल तहसील ऑफिस रामपुर हेतु सहायक अभियंता क्रेडा दीपक साहू, प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. सोहम गुर्जर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर हेतु सहायक श्रमायुक्त श्री राजेश आदिले, निर्मला हायर सेकेण्डरी स्कूल कोसाबाड़ी हेतु सहायक अभियंता मिनीमाता बांगो बांध श्री पी. के. टोप्पो, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़ी हेतु महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र श्री टी. आर. कश्यप, विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 01 कोरबा हेतु सहायक अभियंता हसदेव बरॉज श्री एस. एन. साय, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा हेतु अनु. कृषि अधिकारी श्री राजेश कुमार भारती को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षकों हेतु ब्रिफिंग बैठक 23 अगस्त 2024 को शासकीय पी. जी. कॉलेज में आयोजित की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57