कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने लिया छात्रों से कोचिंग सेंटर का फीडबैक!

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने लिया छात्रों से कोचिंग सेंटर का फीडबैक!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छात्रों से की बातचीत और आॅनलाइन जुड़कर दिए महत्वपूर्ण जानकारी!

कोचिंग का लाभ अधिक से अधिक छात्रों को दिए जाने के निर्देश!

रायपुर // कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट के मल्टीलेवल पार्किंग स्थित आॅनलाइन कोचिंग सेंटर में पहुंचे। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आॅनलाइन क्लास में जुड़े छात्रों से कोचिंग सेंटर के बारे में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने छात्रों से बातचीत की और कोचिंग सेंटर से मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा। साथ ही कलेक्टर ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने कोचिंग सेंटर का निरीक्षण भी किया और क्लास रूम के इको सिस्टम को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों को कोचिंग सेंटर से जोड़कर लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले में अलग-अलग स्थानों में कोचिंग सेंटर शुरू की गई है। जहां पर आॅनलाइन क्लासेस के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जाता है। अभी जेई और नीट की अध्ययन कराई जाती है। शाम 4 बजे से आॅनलाइन क्लास में पढ़ाया जाता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।