Advertisement

महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 170.75 किलो गांजा जब्त किया

महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 170.75 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए बताई गई है। तस्करों ने गांजे को मिनी ट्रक में कांच के टुकड़ों और कचरे के नीचे छिपा रखा था, जिससे जांच के दौरान पुलिस को शक न हो। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त

ट्रक की पहली नजर में जांच करने पर उसमें सिर्फ कांच के टुकड़े और कचरा दिखाई दिया। पुलिस को शक होने पर तलाशी ली गई। कांच और कचरे के नीचे छिपाकर रखे गए 170.75 किलो गांजे को बरामद कर लिया गया।

कार से पीछा कर रहे थे 3 आरोपी

ट्रक चालक अंकित कुमार यादव (25), निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसके साथी स्विफ्ट कार से ट्रक का पीछा कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने लाल रंग की स्विफ्ट कार UP 65 BL/9148 को रोक लिया।

कार में सवार संतोष गुप्ता (60), अविनाश सिंह (43) और श्याम प्रकाश सोनी (37) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने गांजा तस्करी में शामिल होना स्वीकार किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी गांजे की खेप बौद्धगढ़, ओडिशा से फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। तस्करों ने गांजे को वाहन में कांच और कचरे के नीचे इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में वह नजर न आए।

97 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 170.75 किलो गांजा (करीब 85 लाख रुपए), मिनी ट्रक (10 लाख रुपए), स्विफ्ट कार (2 लाख रुपए), नोकिया कीपैड मोबाइल और 3,670 रुपए नकद जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत 97 लाख 3 हजार 970 रुपए आंकी गई है।

चारों आरोपियों के खिलाफ महासमुंद थाने में धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप मिनी ट्रक से ले जाई जा रही है। इसके बाद महासमुंद थाना पुलिस ने एनएच-353 पर बिरकोनी के महाराजा ढाबा के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मिनी ट्रक DD 01 M/9023 को रोका गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47