Advertisement

पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय नशामुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय नशामुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नुक्कड़ नाटक, भाषण, निबंध जैसी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने नशामुक्ति का दिया संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा // नशा मुक्त भारत अभियान के अवसर पर आयुक्त नगर पालिक निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में शासकीय ई. वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र थीम पर जिला स्तरीय नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशे से दूर रहने एवं विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र का शपथ दिलाया। युवाओं को नशे दूर रहने, नशे के विरुद्ध जागरूक रहने, नशे की लत से समाज में होने वाले आकस्मिक दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने कहा।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की डॉ. मानसी जायसवाल ने समाज में नशे के दुष्परिणाम एवं नशा से होने वाले हानियों, पुनर्वास हेतु संचालित योजना, संस्थान इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, भाषण निबंध, गायन, रंगोली का कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती सिनीवाली गोयल, शासकीय ई वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा की प्राचार्य डॉ. साधना खरे सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57