Advertisement

छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा रविवार 15 सितम्बर को

छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा रविवार 15 सितम्बर को

– जिला में बनाए गए कुल 108 परीक्षा केन्द्र

– परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव //छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 15 सितम्बर 2024 को अपरान्ह 12 बजे से 2.15 बजे तक जिला राजनांदगांव के कुल 108 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी को अपने साथ फोटो युक्त प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र का 2 दिन पूर्व अवलोकन कर लें।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार छात्रावास अधीक्षक श्रेणी द भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों के निराकरण एवं मार्गदर्शन के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। हेल्प डेस्क 12 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगा। परीक्षार्थी हेल्प डेस्क में संपर्क कर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक राजनांदगांव श्री भगत सिंह ठाकुर के मोबाईल नंबर 8319770524, सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमतरा श्री श्रीकांत पनबुडे के मोबाईल नंबर 8770149227 एवं सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा सुरेश साहू के मोबाईल नंबर 9630479861 से संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह छुरिया विकासखंड स्तर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक छुरिया पीडी साहू के मोबाईल नंबर 6264705565, डोंगरगांव विकासखंड स्तर पर विकासखंड स्रोत समन्वयक डोंगरगांव अरविंद रत्नाकर के मोबाईल नंबर 9425568420 एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक डोंगरगढ़ इनायत अली के मोबाईल नंबर 930020559, 8319646989 से संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57