Advertisement

जिले में 56 लोगों की 8 टीम द्वारा किया जा रहा स्वास्थ्य सर्वेक्षण

जिले में 56 लोगों की 8 टीम द्वारा किया जा रहा स्वास्थ्य सर्वेक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव // स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) मुंबई के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में नोडल एजेंसी चॉइस कंसलटेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड मुंबई व रायपुर द्वारा स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव जिले में 56 लोगों की 8 टीम द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जा रहा है। टीम द्वारा 48 गांव के प्रत्येक गांव में 22 परिवारों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसमें जनसंख्या, स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और पोषण से संबंधित संकेतकों पर जानकारी एकत्र करने के लिए घरेलू स्तर पर साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रजनन, शिशु और बाल मृत्यु दर, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, स्वास्थ्य और परिवार नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली जाएगी। इस सर्वेक्षण में स्वास्थ्य से संबंधित ब्लड शुगर, बीपी हाइट वजन, रक्तचाप संबंधित जांच की जाएगी। इस सर्वे के तहत राजनंदगांव जिले में लगभग 1056 घरेलू स्तर पर साक्षात्कार किए जायेंगे। फील्ड से सभी जिले के चयनित ग्रामों से डाटा एकत्रित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य से संबंधित कार्य योजना बनाने में सार्थक सिद्ध होगी। डॉ. मिथलेश, डिस्ट्रीक कॉर्डिनेटर आदित्य साहू व रितेश, सुश्री नलिनी मेश्राम, आईआईपीएस मुंबई से आरके सिंह, चॉइस कंसलटेंसी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड फील्ड मैनेजर अनिल कुमार टंडन, जिला कॉर्डिनेटर्स श्री संत राम यादव सहित स्वास्थ्य विभाग से एएनएम मितानिन एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग सरपंच सचिव के सहयोग से यह सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57