अधिक कीमत पर खाद बेचने पर कृषि सेवा केन्द्र को किया गया सील

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर  संजीव कुमार झा के  निर्देशानुसार जिले में खाद-बीज विक्रेताओं पर पर राजस्व विभाग के टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियमों का पालन नही करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में  बुधवार को एक शिकायत कर्ता के द्वारा बताया गया कि असोला स्थित  केसरी कृषि सेवा केंद्र के द्वारा डी.ए.पी. खाद में प्रति बोरी 150 रुपये ज्यादा लिया जा रहा है। इस पर नायब तहसीलदार के के वर्मा के टीम द्वारा ग्राम असोला स्थित केसरी कृषि सेवा केन्द्र संचालक से पूछ-ताछ  कर  पंजी का निरीक्षण किया गया। जिसमें डी.ए.पी खाद 150 रुपये अधिक लेने की पुष्टि होने पर आगामी आदेश तक सील बंद कर दिया  गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0