Advertisement

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

रायपुर// उप मुख्यमंत्री अरुण साव 23 सितम्बर को अपने कांकेर और चारामा प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगें। वे कांकेर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव 23 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वे कांकेर में सवेरे 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे कांकेर के नरहरदेव स्कूल में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव शाम चार बजे कांकेर से चारामा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे चारामा में शाम साढ़े चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण के बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल’ प्रमाणित योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साव शाम साढ़े पांच बजे चारामा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47