Advertisement

रविवार, 4 अक्टूबर को कर्क राशि वालों का पुराना पेमेंट वापस मिलने की संभावना है

रविवार, 4 अक्टूबर को कर्क राशि वालों का पुराना पेमेंट वापस मिलने की संभावना है। वृष राशि वाले सेविंग या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना आगे बढ़ा सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप का विचार बन सकता है।

धनु राशि वाले अचानक यात्रा या आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। मिथुन राशि वालों के परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है और आर्थिक स्थिति सुधारने के नए रास्ते भी खुलेंगे।

मकर राशि वालों को दूर स्थान या विदेश से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। वहीं कुंभ राशि वालों को पुराने तनाव से राहत मिलने और भविष्य को लेकर नई उम्मीद बनने के संकेत हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – क्वीन ऑफ वांड्स ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की किसी महिला सदस्य से महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। घर से जुड़ा कोई फैसला प्राथमिकता बन सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन अचानक खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है। सोशल नेटवर्क में सक्रियता बढ़ेगी। किसी परिचित से मिली जानकारी आगे की योजना में काम आ सकती है।

करियर- बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट से संपर्क का मौका मिलेगा। मार्केटिंग, मीडिया, डिजाइन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की प्रोफेशनल पहचान बढ़ सकती है। इंटरव्यू देने वाले अपनी स्किल पूरे आत्मविश्वास से सामने रखें। जल्दबाजी के बजाय स्मार्ट प्लानिंग फायदेमंद रहेगी। लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। पुराने मतभेद पर खुलकर बातचीत हो सकती है। सोशल नेटवर्क के जरिये नया कनेक्शन भी बन सकता है। रिश्ते में जरूरत से ज्यादा अपेक्षा न रखें। छोटी सी आउटिंग संबंध में नई गर्माहट ला सकती है। हेल्थ- सुबह की वॉक और हल्की एक्सरसाइज शरीर को सक्रिय रखेगी। मानसिक रूप से भी खुद को थोड़ा ब्रेक दें। आराम की कमी को नजरअंदाज न करें। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 9

वृष – नाइन ऑफ पेंटाकल्स अपनी मेहनत से मिले नतीजों को लेकर संतोष रहेगा। आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। घर की सुविधा बढ़ाने के लिए खरीदारी हो सकती है। प्रॉपर्टी या सेविंग से जुड़ा विचार आगे बढ़ेगा। किसी व्यक्तिगत लक्ष्य को लेकर भी संतुष्टि महसूस होगी। पुराने संपर्क से मिली जानकारी आर्थिक योजना में मदद कर सकती है।

करियर- लंबे समय से किए जा रहे प्रयास का नतीजा मिल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों को स्थिर क्लाइंट मिल सकते हैं। फाइनेंस, एडमिनिस्ट्रेशन, डिजाइन और मैनेजमेंट से जुड़े कामों में प्रगति होगी। फ्रीलांसर्स को बेहतर पेमेंट वाला प्रोजेक्ट मिल सकता है। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। लव- रिश्ते में स्थिरता और सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर आपके निजी स्पेस को समझेगा। विवाहित लोगों के बीच किसी घरेलू योजना पर सहमति बन सकती है। पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाएं धीरे-धीरे शांत होंगी। हेल्थ- हल्की वॉक शरीर को रिलैक्स करेगी। तला हुआ भोजन कम करें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना भी उपयोगी रहेगा। लकी कलर- ऑलिव, लकी नंबर- 5

मिथुन – द सन दिन उत्साह, सफलता और नई स्पष्टता वाला रहेगा। लंबे समय से उलझा कोई मामला आसानी से समझ में आ सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी माहौल को सकारात्मक बनाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी यात्रा या नए अनुभव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सोशल नेटवर्क में आपकी पहचान भी बढ़ सकती है।

करियर– सीनियर आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा संभव है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपका योगदान प्रमुख रहेगा। इंटरव्यू देने वालों के लिए समय उत्साहजनक है। बिजनेस में नए क्लाइंट से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। मीडिया, एजुकेशन, मैनेजमेंट और क्रिएटिव फील्ड में अवसर बढ़ेंगे। लव- रिश्ते में गर्मजोशी और सकारात्मकता रहेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना बन सकती है। रिश्ते को परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना है। पुरानी गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी। छोटी यात्रा या आउटिंग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगी। हेल्थ- आंखों पर ज्यादा तनाव न डालें। स्क्रीन के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें। सुबह की हल्की एक्सरसाइज और ताजी हवा मूड और फोकस दोनों बेहतर करेगी। लकी कलर- गोल्डन, लकी नंबर- 1

कर्क – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी। पुराना पेमेंट वापस मिलने की संभावना है। घर से जुड़ा खर्च व्यवस्थित तरीके से संभाल पाएंगे। दूसरों की जिम्मेदारी पूरी तरह अपने ऊपर लेने से बचें।

करियर- कार्यस्थल पर सहयोग मिलने से काम आसान होगा। कोई सहकर्मी मुश्किल काम पूरा करने में मदद कर सकता है। बिजनेस में पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने की संभावना है। एजुकेशन, बैंकिंग और सर्विस सेक्टर के लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। आर्थिक दस्तावेज पर साइन करने से पहले सभी जानकारी जांच लें। लव- रिश्ते में देने और पाने का संतुलन जरूरी रहेगा। पार्टनर आपकी भावनात्मक जरूरतों को समझ सकता है। विवाहित लोगों के बीच घरेलू बजट या पारिवारिक जिम्मेदारी पर चर्चा होगी। पुराने रिश्ते में भरोसा फिर मजबूत हो सकता है। हेल्थ- अनियमित भोजन से पाचन प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक खाली पेट न रहें। पर्याप्त पानी और पौष्टिक भोजन लें। काम के बीच छोटे ब्रेक और हल्की स्ट्रेचिंग उपयोगी रहेगी। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 7

सिंह – द एम्परर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उन्हें संभालने की क्षमता भी मजबूत रहेगी। परिवार के महत्वपूर्ण फैसले में आपकी राय ली जा सकती है। प्रॉपर्टी या घरेलू व्यवस्था से जुड़ा मामला व्यवस्थित होगा। आर्थिक फैसलों में भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच काम आएगी। अनुशासन और निर्णय क्षमता से सम्मान बढ़ेगा।

करियर- मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े कामों में प्रगति होगी। बिजनेस करने वालों को अपने सिस्टम और अकाउंट व्यवस्थित करने चाहिए। सरकारी या आधिकारिक काम में सभी दस्तावेज पूरे रखें। आपकी रणनीतिक सोच उपयोगी रहेगी। अनुशासन से लंबे समय का फायदा मिलेगा। लव- रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन ज्यादा नियंत्रण रखने से बचें। पार्टनर अपनी स्वतंत्र राय रखना चाहेगा। परिवार से जुड़े फैसले साथ मिलकर लें। एक-दूसरे के निजी स्पेस का सम्मान करने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ- हल्की वॉक शरीर को रिलैक्स करेगी। काम के साथ आराम का समय भी तय करें। लगातार थकान महसूस हो तो पर्याप्त आराम को प्राथमिकता दें। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 8

कन्या – ऐट ऑफ पेंटाकल्स घर के किसी व्यावहारिक काम को पूरा करने में समय लगेगा, लेकिन नतीजा अच्छा मिलेगा। छोटी बचत आगे उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नई स्किल सीखने की इच्छा मजबूत होगी। व्यवस्थित सोच कई उलझनों को सुलझाने में मदद करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

करियर- कोई ट्रेनिंग या नया कोर्स भविष्य के लिए उपयोगी हो सकता है। रिसर्च, एजुकेशन, टेक्निकल और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। नौकरी में धीरे-धीरे पहचान बढ़ेगी। फ्रीलांसर्स को लगातार काम मिल सकता है। प्रोजेक्ट की छोटी डिटेल पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। लव- रिश्ते में भरोसा धीरे-धीरे मजबूत होगा। सिंगल लोगों की मुलाकात वर्कप्लेस या स्टडी सर्कल से जुड़े व्यक्ति से हो सकती है। तुरंत फैसला लेने से बचें। पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई अधूरी बात भी सामने आ सकती है। हेल्थ- ज्यादा काम से मानसिक थकान और गर्दन में तनाव हो सकता है। लगातार कंप्यूटर पर काम न करें। हर घंटे कुछ मिनट का ब्रेक लें। परफेक्शन की कोशिश में खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। लकी कलर- सेज ग्रीन, लकी नंबर- 5

तुला – टू ऑफ कप्स रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में संतुलन बनेगा। परिवार के किसी करीबी व्यक्ति से पुरानी दूरी कम हो सकती है। आर्थिक फैसले में भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। पार्टनरशिप से जुड़ा विचार आगे बढ़ सकता है। किसी मुलाकात से भविष्य की योजना बदल सकती है।

करियर- टीमवर्क और पार्टनरशिप से अच्छे नतीजे मिलेंगे। क्लाइंट के साथ नेगोशिएशन सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। आपकी कम्युनिकेशन स्किल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ काम करने से नया प्रोफेशनल नेटवर्क बन सकता है। लव- भावनात्मक समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से सहज जुड़ाव महसूस हो सकता है। विवाहित लोगों की पुरानी गलतफहमी दूर होगी। साथ बिताया गया शांत समय रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ाएगा। हेल्थ- लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में भारीपन हो सकता है। तनाव कम करने के लिए म्यूजिक या किसी क्रिएटिव एक्टिविटी में समय बिताएं। लकी कलर- रोज, लकी नंबर- 6

वृश्चिक – द मैजिशियन उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। कोई पुरानी जानकारी अचानक काम आ सकती है। परिवार में आपकी पहल से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जोखिम वाले निवेश से बचें। कोई अप्रत्याशित सूचना आपकी योजना बदल सकती है।

करियर- नई शुरुआत के लिए समय उपयोगी है। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या क्लाइंट मीटिंग में आपकी कम्युनिकेशन स्किल प्रभावशाली रहेगी। बिजनेस करने वाले नया प्रोडक्ट या सर्विस लॉन्च करने की योजना बना सकते हैं। पुराने संपर्क से काम की जानकारी मिल सकती है। आपकी नई सोच सीनियर को प्रभावित कर सकती है। लव- रिश्ते में बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी। सिंगल लोगों की ऑनलाइन या प्रोफेशनल नेटवर्क के जरिये किसी से बातचीत शुरू हो सकती है। पुराने रिश्ते में दोबारा संपर्क संभव है। प्रभाव जमाने के बजाय आपसी समझ को प्राथमिकता दें। हेल्थ- ज्यादा सोचने से बेचैनी या नींद में कमी हो सकती है। कैफीन सीमित रखें। कुछ समय डिजिटल डिटॉक्स के लिए निकालना मानसिक राहत देगा। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 1

धनु – नाइट ऑफ वांड्स दिन में गति और उत्साह बढ़ेगा। कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं। यात्रा या बाहरी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मनोरंजन और ट्रैवल पर खर्च बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बनेगा। उत्साह में कोई वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर देखें।

करियर- काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन नए अवसर भी साथ आएंगे। सेल्स, मीडिया, मार्केटिंग और ट्रैवल से जुड़े लोगों के लिए गतिविधियां बढ़ेंगी। बिजनेस में नए मार्केट को लेकर योजना बन सकती है। तेजी से काम करते समय छोटी जानकारियां नजरअंदाज न करें। आपकी ऊर्जा टीम को भी प्रेरित करेगी। लव- पार्टनर के साथ छोटी यात्रा या आउटिंग हो सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी सक्रिय और मिलनसार व्यक्ति से संभव है। पुराने रिश्ते से अचानक मैसेज आ सकता है। आकर्षण मजबूत होगा, लेकिन कमिटमेंट से पहले सामने वाले को समझें। हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ से पैरों या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। यात्रा के दौरान भोजन और पानी की गुणवत्ता का ध्यान रखें। व्यस्त दिन में छोटे ब्रेक लेते रहें। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

मकर – द वर्ल्ड लंबे समय से चल रहा कोई काम पूरा हो सकता है और जीवन का नया चरण शुरू होने का एहसास होगा। परिवार में आपकी सफलता से खुशी रहेगी। आर्थिक स्थिति ज्यादा स्थिर हो सकती है। दूर स्थान या विदेश से जुड़ा मौका सामने आ सकता है। पुरानी मेहनत का नतीजा साफ दिखाई देगा।

करियर- प्रमोशन, नई भूमिका या बड़े प्रोजेक्ट की संभावना बन सकती है। बिजनेस करने वालों को दूसरे शहर या ऑनलाइन मार्केट से अवसर मिल सकता है। एजुकेशन और रिसर्च से जुड़े लोगों को अच्छी पहचान मिलेगी। इंटरनेशनल क्लाइंट से संपर्क भी बन सकता है। नई जिम्मेदारी प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ाएगी। लव- रिश्ते में स्थिरता और परिपक्वता बढ़ेगी। सिंगल लोगों के लिए दूर स्थान से जुड़ा रिश्ता सामने आ सकता है। पुराने भावनात्मक अध्याय को बंद करके नई शुरुआत संभव है। हेल्थ- हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग उपयोगी रहेगी। काम और आराम के बीच संतुलन रखें। यात्रा के दौरान रूटीन ज्यादा न बिगड़ने दें। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 7

कुंभ – द स्टार पुराने तनाव से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। कोई पुराना सपना फिर महत्वपूर्ण लग सकता है। सोशल नेटवर्क से प्रेरणा मिलेगी। आपकी क्रिएटिव सोच किसी नए अवसर का आधार बन सकती है। आत्मविश्वास वापस आएगा और भविष्य को लेकर सोच स्पष्ट होगी।

करियर- टेक्नोलॉजी, मीडिया, रिसर्च और क्रिएटिव फील्ड में अवसर बन सकते हैं। नौकरी खोज रहे लोगों को उम्मीद से बेहतर संपर्क मिल सकता है। बिजनेस में डिजिटल प्लेटफॉर्म से फायदा होगा। सीनियर की सकारात्मक प्रतिक्रिया आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। प्रोफेशनल नेटवर्क भी मजबूत होगा। लव- रिश्ते में नई उम्मीद और भावनात्मक राहत मिलेगी। पुराने तनाव कम होंगे। पार्टनर के साथ खुली बातचीत से भरोसा मजबूत होगा। पुराने अनुभवों का डर वर्तमान रिश्ते पर हावी न होने दें। हेल्थ- सुबह की ताजी हवा और पर्याप्त पानी फायदेमंद रहेगा। मेडिटेशन या शांत संगीत मानसिक राहत देगा। देर रात तक काम करने से बचें। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2

मीन – क्वीन ऑफ कप्स भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ेगी और परिवार की जरूरतों को आसानी से समझ पाएंगे। किसी करीबी व्यक्ति को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। घर में शांत माहौल बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आर्थिक मामलों में भावनाओं के आधार पर फैसला न लें। क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी।

करियर- काउंसलिंग, एजुकेशन, राइटिंग, डिजाइन और सर्विस सेक्टर में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी सहकर्मी की समस्या समझकर समाधान देने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में क्लाइंट की वास्तविक जरूरत समझना जरूरी होगा। सीनियर के साथ संवेदनशील लेकिन प्रोफेशनल बातचीत रखें। लव- पार्टनर कोई निजी चिंता आपके साथ शेयर कर सकता है। आपकी संवेदनशील प्रतिक्रिया रिश्ते को मजबूत करेगी। सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा त्याग करने से बचें और अपनी सीमाएं स्पष्ट रखें। हेल्थ- भावनात्मक तनाव का असर नींद और ऊर्जा पर पड़ सकता है। पेट की संवेदनशीलता या भूख में बदलाव महसूस हो सकता है। भोजन समय पर लें और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 4

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47