Advertisement

लोहारीडीह के घटना की न्यायिक जांच हो – दीपक बैज

लोहारीडीह के घटना की न्यायिक जांच हो – दीपक बैज

कलेक्टर, एसपी के खिलाफ उनके अधीनस्थ अधिकारी कैसे निष्पक्ष जांच करेंगे?

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मांग करते हुए कहा कि लोहारीडीह गांव में हुई हत्याकांड और पुलिस बर्बरता की हाईकोर्ट के वर्तमान जज की देखरेख में न्यायिक जांच की जाए। राज्य सरकार मजिस्ट्रेट जांच कराकर पूरे मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है। एसपी और कलेक्टर के खिलाफ उनके ही अधीनस्थ अधिकारी कैसे निष्पक्ष जांच कर सकते हैं? एसपी और कलेक्टर जांच को प्रभावित कर सकते हैं। प्रशांत साहू के पुलिस कस्टडी में हुई मौत और महिलाओं एवं पुरूषों के साथ अमानवीय कृत्य, बर्बरता, कानून के विपरीत कार्य के लिए जिम्मेदार एसपी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा लिया जाये। जेल में बंद लोहारीडीह के नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए, बेकसूर नागरिकों को तत्काल रिहा किया जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोहारीडीह में कचरू साहू की हत्या के बाद पुलिस की मौजूदगी में रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में रघुनाथ साहू की हत्या हो गई और पुलिस की बर्बरता के चलते प्रशांत साहू की मौत हो गई है। पुलिस के अमानवीयकृत के चलते लोहारीडीह के 33 महिला और 69 पुरुषों को गंभीर चोटे आई है इनके हर अंग में पुलिस की बर्बरता की निशानी है। गृहमंत्री की नाकामी के चलते सारी घटनाएं हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था संभल नही रही है। प्रदेश में रोज आपराधिक घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री निवास से आधा किलोमीटर की दूरी में मरीन ड्राइव में रोज छेड़छाड़ और चाकू बाजी हो रही है, हत्या की घटना हो रही है। मुख्यमंत्री का एसपी कॉन्फ्रेंस का भी असर नहीं दिख रहा है। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो। प्रदेश में महिला, बेटी, युवा, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। साहू समाज, निषाद समाज, पटेल समाज के लोगों पर हमला हो रहा है। सरकार की नाकामी के चलते हर समाज के लोग असुरक्षित हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सरकार संभल नहीं रहा है। 9 महीने में ही छत्तीसगढ़ में कई प्रकार से आपराधिक घटनाएं हो गई है। अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर भी आकर गोलियां चला रहे हैं, अपहरण हो रहा है, नशीले वस्तुओं की तस्करी हो रही है। हर वर्ग डरा सहमा हुआ है, अपराधी में बेखौफ घूम रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47