Advertisement

मंत्री रामविचार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मंत्री रामविचार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए

अंबिकापुर।।जनसंघ के संथापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रामविचार नेताम, सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, विधायक राजेश अग्रवाल ने बड़ी संख्या में भाजपाइयों के साथ दीनदयाल चौक में उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि एकात्म मानववाद, मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध का दर्शन है और इसका पूर्ण वैज्ञानिक विवेचन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था, उनके सिद्धांत एकात्म मानववाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शक दर्शन है। आगे उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय लंबे समय तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मार्गदर्शक और अनंत काल तक प्रेरणा श्रोत की संज्ञा देते हुए कहा कि पंडित जी “एक महान भारतीय विचारक, संगठनकर्ता और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने भारतीय समाज की जड़ों को मजबूत करने और देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन काम किया। उन्होंने “अंत्योदय” का सिद्धांत प्रस्तुत किया, और हम भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांत अनंत काल तक प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का दर्शन और सिद्धांत का महत्व भारतीय समाज के विकास में अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन हमें उन जिम्मेदारियों की याद दिलाता है, जो हमें समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के प्रति निभानी चाहिए।

भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का दर्शन इस बात पर जोर देता है कि जब तक समाज का हर वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं होता, तब तक एक सशक्त और उन्नत राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।

नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि पंडित जी के सिद्धांतों का प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है, ताकि वे भी समाज के साथ प्रगति कर सकें।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल, मंजूषा भगत, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, विजय व्यापारी, विकास पाण्डेय, इंदर भगत, रूपेश दुबे, अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, दीपक सिंह तोमर, शकुंतला पांडे, संजीव वर्मा, किरण सोनी, प्रियंका चौबे, किरण मिश्रा, शैलेश सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, नीलम राजवाड़े, वीरेंद्र बघेल, विनोद दुबे, विद्यानंद मिश्रा, अनिल तिवारी, प्रयाग साहू, सरिता जायसवाल, शालिनी सिंह, मयंक जयसवाल, सोलू सिंह, मलखान सोनी, सीमा कश्यप, बबली नेताम, अमोघ कश्यप, अनीश सिंह, सुनील बघेल, अनीश सिंह, रवि सोनी, सलीम केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47