Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिले के प्रवास पर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव 27 सितम्बर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 28 सितम्बर 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सुबह 10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे पीटीएस मैदान हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 10.30 बजे पीटीएस मैदान हेलीपेड राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.45 बजे ग्राम बरगा से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह पहुंचेंगे और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण कर स्वच्छता दीदीयों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर 1.25 बजे ग्राम अमलीडीह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे पीटीएस मैदान हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचकर हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57