Advertisement

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दूसरे दिन लवन से चलकर रोहांसी पहुंची!

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दूसरे दिन लवन से चलकर रोहांसी पहुंची!

रायपुर/28 सितंबर 2024। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के दूसरे दिन का शुभांरभ कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुई। यात्रा के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर जा कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना किया। यात्रा रवाना होने के पूर्व सेवादल के कार्यकर्ताओ ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान का गायन किया।

दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरेगी आज की यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी मे होगा जहाँ दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी रात्रि विश्राम रोहांसी मे होगा।दूसरे दिन यात्रा कुल 23 किमी लगभग चलेगी।

यात्रा में प्रतिदिन 200 युवा कांग्रेस के नेता, 200 एनएसयूआई तथा 150 सेवादल के कार्यकर्ता, स्थाई यात्री के रूप में चल रहे है। इसके अलावा 1500 प्रदेश भर के कांग्रेस जन स्थाई यात्री के रूप में चल रहे, जो पूरे 6 दिन 130 किमी की यात्रा करेंगे। इसके अलावा स्थानीय जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में क्षेत्रीय यात्रा के रूप में चल रहे है।

दूसरे दिन की यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन है। पहला दिन छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ गिरौदपुरी धाम बाबा गुरू घासीदास के तमोभूमि दर्शन करने के पश्चात शहीद वीर नारायण सिंह जी की स्मृति नमन के करने के बाद न्याय यात्रा आरंभ की है।

कल लगभग 22 से 25 किलोमीटर चले कल का दिन ऐतिहासिक रहा। बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ की जनता ने हम लोगों को भी सम्मान और प्यार दिया उसके लिये धन्यवाद। आज का दिन भी 22 से 25 किमी की यात्रा होगी। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ की जनता में एक नया संदेश जा रहा है। इस प्रदेश सरकार की नाकामियों को हम सफल हो रहे है। इसी का नतीजा है कि जिस-जिस क्षेत्र में न्याय यात्रा जा रही है उस रास्ते की पूरे गांव की जनता इस न्याय यात्रा को स्वागत करने के लिये इंतजार कर रहे यह सबसे बड़ी बात है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हमारा मकसद है इस प्रदेश को बचाना प्रदेश को शांति की ओर वापस लाना है। इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया, अपराध का गढ़ बना दिया। हमारी न्याय यात्रा का मकसद है कि अपराध रूक नहीं रहा लेकिन कवर्धा में पिछले सप्ताह तीन साहू समाज के बेटों की हत्या हुई उस घटना को सरकार रोक सकती थी।

आज एक साहू बेटे की फिर हत्या होती है और एक गंभीर रूप से घायल है। इस तरह से पूरे कवर्धा जल रहा है। गृह मंत्री का गृह जिला है, विधानसभा है वो संभल नहीं रहा है तो क्या प्रदेश संभालेंगे? मैं सवाल पूछता हूं मुख्यमंत्री, गृह मंत्री की अपराध कब रुकेगा? अपराध को कौन रोकेगा? इसका जिम्मेदार कौन है? क्योंकि छत्तीसगढ़ जल रहा है। हमने बलौदाबाजार की घटना देखी, निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है सतनामी समाज के निर्दोष लोग हमारे कार्यकर्ता, हमारे विधायक।

सप्ताह भर के अंदर दूसरी घटना कवर्धा में वहां पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तारी कर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और एक व्यक्ति को सरकार के गृह मंत्री के संरक्षण में, सरकार के संरक्षण में पुलिस लॉकअप में उसको इतना मारा जाता है कि साहू समाज की बेटा की मौत होती है इसका जिम्मेदार कौन है? गृहमंत्री के इशारे पर हत्या हुई है क्या?

यह पूछना चाहते है। हम इसलिये छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि हम उन पीड़ित परिवारों के लिये न्याय दिलाने के लिए, हक दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की है। आज दूसरा दिन है निश्चित रूप से ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ की इतिहास में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दर्ज होगा और न्याय यात्रा को आम जनता का जन समर्थन मिल रहा है।

दूसरे दिन की यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक संदीप साहू, शेषराज हरवंश, कविता प्राण लहरे, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेष पांडे, यूडी मिंज, गुलाब कमरो, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, पारसनाथ राजवाडे, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, महामंत्री दीपक मिश्रा, पंकज शर्मा, प्रमोद तिवारी, विद्याभूषण शुक्ला, पीआर खुंटे, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, अशोक राज आहूजा, धर्मेन्द्र यादव, सकलेन कामदार, पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल हुये।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47