Advertisement

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने लंबित महंगाई भत्ते के मांग को लेकर मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन को कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव एवं जिले के सभी ब्लाॅक अध्यक्षों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन रायपुर को कलेक्टर जिला सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग किया गया है कि प्रदेश के शासकीय सेवकों को 01 जुलाई 2019 से मंहगाई भत्ता का भुगतान न किए जाने से प्रदेश के लोक सेवक मंहगाई भत्ते के 04 किश्तों से वंचित है। इसके फलस्वरूप प्रदेश के कर्मचारियों को प्रतिमाह महंगाई के मूल्य सूचकांक के आधार पर 5000/-रू. की आर्थिक क्षति हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत् केन्द्र सरकार के कर्मचारी 01 जुलाई 2019 से 17 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता प्राप्त कर रहे है, वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी उसी महंगाई, उसी बाजार में 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्राप्त कर केन्द्रीय कर्मचारियों से 5 प्रतिशत् कम प्राप्त करने के कारण क्रय शक्ति में कमी होने के कारण बेतहाशा महंगाई से जूझ रहे हैं। प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री, सब्जियां, विशेषकर तेल पदार्थो, के दो गुने बढ़ते कीमतों के कारण समस्त जीवनोपयोगी वस्तुओं के मूल्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में केन्द्रीय नेतृत्व मनु सिंधवीं ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि लंबित मंहगाई भत्ते का शीध्र भुगतान किया जावे। उनकी भावना का छत्तीसगढ़ राज्य में जहां उनकी सरकार है, तत्काल अनुपालन किया जाना चाहिए तथा मंहगाई भत्ता-मूल्य सूचकांक पर आधारित मंहगाई से हुई क्षति की प्रतिपूर्ति राशि के रूप में वेतन का हिस्सा है। इसलिए प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लंबित मंहगाई भत्ता क्रमशः 01 जुलाई 2019, 01 जनवरी 2020, 01 जुलाई 2020, 01 जनवरी 2021 सहित आज 01 जुलाई 2021 को मूल्य सूचकांक के आधार पर बढ़े हुए बाजार मूल्य को समायोजित करने हेतु राज्य सरकार के शासकीय सेवकों के क्रय शक्ति को संतुलित करने हेतु देय मंहगाई भत्ता शीध्र मांग की गई। ज्ञापन सौपते समय संघ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप, डाॅ0 निरज वर्मा अध्यक्ष व्याख्याता संघ, अम्बिकापुर ब्लाॅक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, सचिव इंदर भगत, संजय यादव, मिडिया प्रभारी राकेश पुरी, बृजेश मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, हिमांशु, लखनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष अमित सिंह सिसोदिया, उदयपुर ब्लाॅक अध्यक्ष बजरंग दास, बतौली ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सीतापुर ब्लाॅक अध्यक्ष देवीदयाल सिंह चैाधरी, लुण्ड्रा ब्लाॅक अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, मैनपाट ब्लाॅक अध्यक्ष बासु कुमार सरदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47