Advertisement

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

– युवोदय जनहित एवं सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता का एक मंच

– जिला प्रशासन एवं यूनीसेफ की संयुक्त पहल युवोदय

राजनांदगांव 28 सितम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था,अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है।

उल्लेखनीय है कि युवा शक्ति हौसले और जज्बे की मिसाल है। असीम संभावनाओं के लिए वर्तमान और सुनहरे भविष्य का आधार है। हमारा भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन्हीं युवाओं को समर्पित युवोदय एक मंच है।
एक नाम और शुरूआत बदलाव की राजनांदगांव जिले के एक बेहतर और सुरक्षित कल के लिए। युवा साथ आ रहे हैं और एक कारवां बन रहा है। एक समृद्ध और खुशहाल राजनांदगांव के बुनियाद की। युवोदय, एक मंच और माध्यम है, ऊर्जावान युवाओं के जनभागीदारी की, जो समस्याओं के समाधान कर सुनहरे भविष्य बुनने दृढ़संकल्पित हैं। जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल युवोदय में युवा साथ आकर कदम बढ़ा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, यूनिसेफ राज्य सलाहकार चन्दन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, युवोदय विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57