Advertisement

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा रायपुर जिले पहुंची!

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा रायपुर जिले पहुंची!

तीसरे दिन न्याय यात्रा रोहांसी से भैसा पहुंची,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी न्याय यात्रा में शामिल हुये!

लोहारी डीह की महिलाये न्याय मांगने यात्रा में शामिल हुई!

रायपुर/29 सितंबर 2024// प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा तीसरे दिन कसडोल विधानसभा क्षेत्र के रोहांसी से रायपुर जिले के खरतोरा होते हुये भैंसा में प्रवेश कर गयी। तीसरे दिन की यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुये।

राज्य में बढ़ते अपराधों, बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर हो रहे अपराधो के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली जा रही है। तीसरे दिन की यात्रा कुल 29 किमी चली और रास्ते में ग्राम लटेरा में दोपहर का भोजन विश्राम हुआ।

यात्रा के प्रारंभ में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत, राजगीत का गायन किया। तीसरे दिन के झंडावंदन के मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू रहे।

यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्रा का तीसरा दिन था जनता का भरपूर आशिर्वाद मिल रहा है। जनता खुद यात्रा मे शामिल होने को आतुर दिख रही है हमारी यात्रा का उद्देश्य आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है। रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध।

राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में। गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि राज्य की भाजपा सरकार 9 महीने मे ही अलोकप्रिय हो गयी है। सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही हैं। आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।

सरकार से न लॉयन आर्डर संभल रहा न वित्तीय व्यवस्था संभल रही और न ही विकास के काम हो रहे है। सभी प्रकार के जनकल्याणकारी काम बंद कर दिये गये है। कांग्रेस पार्टी दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा के माध्यम से जनता की लड़ाई लड़ रही है। हम सभी नेता पूरी एकजुटता से जनता की लड़ाई लड़ रहे है। सरकार में बैठे हुये लोगो को समझ ही नही आ रहा कि करना क्या है? इनकी लापरवाही की सजा जनता को मिल रही है।

आज की यात्रा में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक उत्तरी जांगडे, कविता प्राण लहरे, शेषराज हरवंश, संदीप साहू, दिलीप लहरिया, द्वारकाधीश यादव, लालजीत सिंह राठिया, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, छन्नी साहू, गुरूदयाल बंजारे, राजेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, प्रकाश नायक रश्मि चंद्राकर, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, महामंत्री दीपक मिश्रा, पंकज शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, पीआर खुंटे, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, अशोक राज आहूजा, धर्मेन्द्र यादव, सकलेन कामदार, पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता अयज गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल हुये।

आज की यात्रा में कवर्धा के लोहारीडीह की महिलाएं जिनके परिजनों की हत्या हुई है तथा जो जेल में बंद है वे भी न्याय मांगने के लिये यात्रा में शामिल हुई

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47