Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक !

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक !

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

नई दिल्ली//छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में भारतमंडपम, नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा भी इस दौरान उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक नई दिल्ली में जारी है, जो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ चल रही है। गडकरी ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को चार महीने में पहले चरण का काम पूरा करने के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में कहा कि सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना देरी के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक हफ्ते काम की प्रगति का आकलन किया जाता है। सभी अधिकारियों को कामों को समय पर पूरा करने का आदेश दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। 4 नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47