Advertisement

महिलाओं और बालिकाओं को कुपोषण से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत: सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल

महिलाओं और बालिकाओं को कुपोषण से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत: सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

महाविद्यालय को 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा

रायपुर// राष्ट्रीय पोषण माह के तहत, केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर ने डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभागृह में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

महाविद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश-सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया। क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री शैलेश फाये ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की. उन्होंने अतिथियों को पौधे देकर उनका स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. एल. देवांगन, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. विनोद जोशी, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति झा और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रीय पोषण माह पर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को कुपोषण से बचाने के लिए उन्हें शिक्षित और सुपोषित करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे फास्ट फूड और तले हुए खाद्य पदार्थों से दूर रहें और अधिक हरी सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दी।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 50 लाख रुपये की अनुदान राशि महाविद्यालय को देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में भी चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सुंदर स्टाल लगाया, जहां विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती यमुनेश पांडे ने पोषण और सुपोषण की योजनाओं पर जानकारी दी।

महाविद्यालय की छात्राओं ने महाभारत का चीरहरण विषय पर आधारित एक शानदार नृत्य नाटिका कार्यक्रम में दी। पोषण पर आधारित प्रश्न मंच और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। अंत में, अतिथियों को क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी ने विभागीय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम एक अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाप्त होगा. इसके बाद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47