Advertisement

गौध्वज स्थापना भारत यात्रा को सफल बनाने राजनांदगांव में बैठक संपन्न

यात्रा को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील…

राजनांदगांव। गौ प्रतिष्ठा जन आंदोलन ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद सरस्वती जी एवं गौ क्रांति अग्रदूत परम पूज्य गोपाल मणि जी महाराज के नेतृत्व में देश में चल रहे गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा सोमवार 7 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम साईंस कॉलेज के पास राजधानी रायपुर पहुंचेगी।

जहां जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद सरस्वती जी छत्तीसगढ़ की जनता को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ में गौध्वज स्थापना भारत यात्रा को सफल बनाने के लिए माँ पंचगव्य चिकित्सा एवं गौ रक्षा अनुसंधान केन्द्र महामाया चौक राजनांदगांव में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री झंनकलाल बिसेन, प्रचारक सहयोगी पंडित अमित उपाध्याय एवं आयोजन समिति सदस्य श्री मनमत शर्मा द्वारा गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना, गौहत्या मुक्त भारत बनाना और गौमाता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में उपस्थित सभी ने राजनांदगांव जिले में गौसेवा और गौ आधारित अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी और वर्तमान में गांव-शहर से गौवंशों की हो रही तस्करी एवं दुर्दशा तथा गौचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। अतिथियों ने सहजता से बताया कि सरकार द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर और गौहत्या मुक्त भारत बनाकर इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौध्वज स्थापना भारत-यात्रा का असर प्रदेशों की राज्य सरकारों पर दिखने लगा है।

महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता को राज्यमाता का दर्जा देने की घोषणा कर दी है तथा आने वाले समय में राजस्थान और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों द्वारा भी इसी तरह की अच्छी खबर मिलने की संभावना है। बैठक में जिले के नागरिकों से गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा को सफल बनाने, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्यों में रायपुर जन-सभा में उपस्थित होने की अपील की गई है। इस अवसर पर गौ सांसद डॉ. डिलेश्वर साहू, राधेश्याम गुप्ता, आर्य प्रमोद कश्यप, आनंद श्रीवास्तव, राकेश सोनी, सौरभ खंडेलवाल, हार्दिक कोटक, धीरज द्विवेदी, प्रज्ञानंद मौर्य, पुरूषोत्तम देवांगन सहित अन्य गौ-सेवक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57