Advertisement

न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे – दीपक बैज

न्याय यात्रा से हम जनता के मुद्दे उठाने में सफल रहे – दीपक बैज

राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कांग्रेस की न्याय यात्रा को जनता के जख्मों पर मरहम बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 27 सितंबर से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत हुई और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में विराम हुआ। यह यात्रा बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि का दर्शन कर तमाम वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरूआत की। पहले दिन 24 किमी की यात्रा तय कर कसडोल लवन में रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन लवन से शुरू कर रोहांसी तक 23 किमी की यात्रा तय किये। तीसरा दिन रोहांसी से शुरू कर भैसा तक लगभग 29.2 किमी से अधिक और चौथा दिन भैसा से शुरू कर सारागांव 24 किमी की सफर तय किया। पांचवा दिन सारागांव से सड्डू तक लगभग 18 किमी की यात्रा तय किया। इस तरह से लगभग 125 किमी से अधिक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा क्षेत्र और जनता के बीच रहे। यात्रा निकलने से पहले प्रतिदिन सबेरे पत्रकार वार्ता फिर दोपहर भोजन के बाद पत्रकार वार्ता फिर चलते चलते वन टू वन चर्चाएं हुई, इस तरह से कुल 10 पत्रकारवार्तायें और 150 से अधिक वन टू वन या सिंगल बाईट हुई।
इस पत्रकार वार्ता में तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किये। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किये। धनेन्द्र साहू ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
हमारी यात्रा का मकसद सोई हुई सरकार को जगाने का था, जिस तरह से 9 से 10 महिने की सरकार पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की जनता को सुरक्षित करने में विफल हुई। लगातार छत्तीसगढ़ में घटनायें घट रही है। अपराध बढ़ रहे है। अपराधियों का हौसला चरम पर है। ये सरकार लगातार अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है। माता बहने सुरक्षित नहीं है, आश्रम छात्रावास में छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में जनता के मन में डर और भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश की जनता दहशत में है। सरकार पर से जनता का भरोसा उठ चुका है। 10 महीने की भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा तोड़ दिया है। 6 दिन की यात्रा में हम जनता से मिले, उनसे चर्चा भी किये। कई लोगों के चेहरे पर डर भय दिखा। कई लोगों के चेहरे पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश दिखाई दिया। कई लोगों के चेहरे में इस न्याय यात्रा में खुशी भी दिखाई दी। छत्तीसगढ़ की जनता के न्याय के लिये तपती धूप, गर्मी, बरसात में भी हमारा कारवां नहीं रूका, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ।
पहले दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमाम सांसद और विधायक उपस्थित रहे। तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप उपस्थित हुये और पैदल भी चले। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस न्याय यात्रा में आने से मनोबल बढ़ा।
प्रतिदिन 8 से 10 विधायक इस यात्रा में शामिल रहे। पूर्व मंत्री इस यात्रा में लगातार चले। विशेषकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतराम नेताम 6 दिन चले। वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, अमरजीत भगत, अनिला भेड़िया, कवासी लखमा, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार सहित तमाम वरिष्ठ नेता गण इस यात्रा में शामिल हुये।
जब पड़ाव रायपुर आयी तो रायपुर में कार्यकर्ता और जनता का उत्साह इतना था कि जिस मार्ग से गुजर रहे थे पैर रखने की जगह नहीं थी। इस यात्रा से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ में जबर्दस्त महौल बना है। सरकार के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है वो देखने को मिला है। इस यात्रा से सरकार पूरी तरह से डर गयी, घबरा गयी और यात्रा के दौरान सरकार अपनी उपलब्धि न बता कर सिर्फ कांग्रेस से सवाल पूछती रही। कांग्रेस पर आरोप लगाती रही, कांग्रेस पर हमला करती रही लेकिन हमारा कारवां बिना परवाह किये लगातार रायपुर राजधानी की ओर बढ़ता रहा। हमारी यात्रा 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसभा के साथ विराम हुआ है।
इस यात्रा के दौरान सरकार से जो पीड़ित और न्याय के लिये लगातार लड़ रहे है वो भी इस यात्रा में शामिल हुये। लोहारीडीह के दोनों परिवार, कचरू साहू की बेटी और प्रशांत साहू का भाई, दोंदे कला में सरकार से पीड़ित न्याय मांगने के बाद नहीं मिला उस परिवार ने भी इस यात्रा न्याय यात्रा का समर्थन किया कदम से कदम मिला कर चले। बलौदाबाजार की घटना को लेकर हमारे विधायक देवेन्द्र यादव, हमारे कांग्रेस यूथ कांग्रेस के, एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों पर दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही किये है, समाज के प्रमुख लोग को गिरफ्तारी किये है जिसका गुस्सा भी दिखाई दिया। जेल में बंद निर्दोष देवेंद्र यादव की मां भी इस न्याय यात्रा में शामिल हुई। कई समाज के प्रमुखों ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का स्वागत किया। इस न्याय यात्रा में मनोबल बढ़ाये।
हमारे प्रभारी सचिन पायलट एवं तीनों प्रभारी सम्पत, जरिता मैडम, विजय जांगिड़ यात्रा में शामिल हुये। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, सहित तमाम पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक इस यात्रा में मनोबल बढ़ाने के लिये लगातार हमें मार्गदर्शन देते रहे। मैं दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं। वरिष्ठ नेताओं का विशेष आभार उपाध्यक्ष गण, महामंत्रीगण, पीसीसी के सभी पदाधिकारी सहित तमाम सभी साथियों का आभार। भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, सभा संचालन समिति के सभी सदस्यों का विशेष आभार। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपनी योगदान दिये उसके लिये धन्यवाद। विधायक साथियों का आभार, जो यात्रा में निरंतर चले विधायक कविता प्राण लहरे, संदीप साहू, बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, रायपुर के उधो वर्मा, गिरीश दुबे का आभार। पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनीता शर्मा को आभार। यात्रा के संचालन के लिये बनाई गई समितियों के सभी सदस्यों के प्रति आभार। सेवादल के साथियों का आभार जो पूरी यात्रा में झंडावंदन से लेकर पूरी यात्रा में अग्रध्वज वाहक यात्री के रूप में चले। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा की पूरी टीम इस यात्रा के दौरान सक्रिय रही। एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडेय और उनकी पूरी टीम यात्रा के दौरान सक्रिय रही। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रवक्ता साथी जो प्रतिदिन दो पत्रकार वार्ता आयोजित करते रहे। रायपुर से मीडिया के साथियों को रोज ले जाना फिर उन्हें वापस लाना। इसके लिये आभार। सोशल मीडिया की पूरी टीम हर एक मिनट का कवरेज जनता तक पहुंचाते रहे दिल से आभार। पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, पिछड़ा वर्ग विभाग के साथियों, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग अनुसूचित जनजाति विभाग सभी का आभार। सांस्कृतिक विभाग की टीम ने बहुत ही शानदार योगदान दिया। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल, यु-ट्यूबर सभी साथियों का विशेष रूप से दिल से आभार एवं धन्यवाद। इस यात्रा को सफल बनाने के लिये आप लोगों ने बढ़-चढ़कर कवरेज दिया।
बढ़ते अपराध के खिलाफ में जो इस न्याय यात्रा का मकसद था सरकार के नाकामी के खिलाफ में जनता तक पहुंचाने में हम सफल रहे। हमारी न्याय यात्रा से सरकार घबराई हुई थी, डर हुई थी, सहमी हुई थी। ये भी साफ-साफ दिख रहा था। इस तरह से हमारा न्याय यात्रा का समापन नहीं हुआ है और न अंत हुआ है। न्याय यात्रा अभी शुभारंभ हुआ, अभी आगाज हुआ है, अभी अंजाम तक पहुंचाना बाकी है। इस न्याय यात्रा का अभी विराम हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, गुरूमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धंनजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश, वंदना राजपूत उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता के दौरान जैसे ही खबर आई की वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का दुःखद निधन हो गया है, कांग्रेस नेताओं और पत्रकार साथियो ने मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47