Advertisement

टी एस सिंह देव की स्वीकृति के बाद सुखरी में क्षेत्र का एक बड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बन कर तैयार

टी एस सिंह देव की स्वीकृति के बाद सुखरी में क्षेत्र का एक बड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बन कर तैयार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/ अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखरी में क्षेत्र का एक बड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बन कर तैयार हो गया है जिसका लोर्कापर्ण कर अब आमजनों के लिये खोल दिया गया है। क्षेत्र में एक बड़े स्वास्थ्य केन्द्र की मांग लम्बे समय से थी। प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने तब क्षेत्रवासियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए 75 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने हेतु राशि का आवंटन किया था। सुविधाओ को बढ़ाने के लिये 25 लाख रूपये और उपलब्ध कराया गया था। इस तरह से कुल एक करोड़ रूपये की लागत से उस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया गया है। जो कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु बहुउपयोगी सीध होगा। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 20 बेड का होगा जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मापदण्ड से अधिक है। इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके इसलिये यहां पर राशि भी बढ़ा कर दी गई और अब हॉस्पिटल के निर्माण पूर्ण होने के बाद 9 अक्टूबर को इसका लोर्कापर्ण सम्पन्न हुआ।
लोर्कापर्ण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष ननकी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, मुनेश्वर राजवाड़े, गोलू सिद्दीकी सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे। इस दौरान आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने आमजनों से बात करते हुए कहा कि आप लोगों की एक बहुप्रतिक्षित मांग अब पूर्ण हो गई है। पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा इसके लिये राशि का आवंटन किया गया था और यह एक बड़ा हॉस्पिटल है जो क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। जहां पर इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47