विधानसभा अध्यक्ष आज जिले के प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष आज जिले के प्रवास पर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राजनांदगांव/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर 2024 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे सीआरसी सेंटर ठाकुरटोला राजनांदगांव पहुंचेंगे और ट्राईसायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.45 बजे सीआरसी सेंटर ठाकुरटोला से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना व पोट्ठ लईका पहल के हितग्राहियों से भेंट करेंगे। दोपहर 2.15 बजे पुखराज कांकरिया जी के घर कैलाश नगर राजनांदगांव आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेंगा। शाम 6.15 बजे आजाद चौक राजनांदगांव में जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होगे। शाम 7 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रात्रि 8.30 बजे म्यूनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। वे रात्रि 11.30 बजे स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे व रात्रि विश्राम करेंगे।