श्री रामलला दर्शन के लिए 93 यात्रियों का दल रवाना

श्री रामलला दर्शन के लिए 93 यात्रियों का दल रवाना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राजनांदगांव// राज्य शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के नागरिक एवं बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

श्री रामलला दर्शन के लिए जिले के बुजुर्ग श्रद्धालुओं का दल प्रतिमाह अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुबह जिले के 93 यात्रियों का दल को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दल में 91 तीर्थ यात्री एवं उनके साथ 2 अनुरंक्षक (एस्कार्ट) शामिल है। यात्रियों को आईआरटीसीआई द्वारा काशी विश्वनाथ एवं अयोध्या दर्शन कराकर 18 अक्टूबर 2024 को वापस पहुंचाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए वरिष्ठ लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी छत्रपास सिंह एवं खंड स्तरीय बहुउद्देशीय कार्यकर्ता जनपद पंचायत डोंगरगढ़ सुश्री संगीता राजपूत को अनुरंक्षक सहायक के रूप में साथ रहेंगे।

इस अवसर पर उप संचालक पंचायत श्री डीके कौशिक, उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर, पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री हेमचंद देशलहरे, करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री छत्रपास सिंह ठाकुर उपस्थित थे।