Advertisement

जनधन समृद्धि कार्यशाला में बैंक मित्रों एवं बैंक सखियों को दिया गया प्रशिक्षण!

जनधन समृद्धि कार्यशाला में बैंक मित्रों एवं बैंक सखियों को दिया गया प्रशिक्षण!

जगदलपुर // जिला पंचायत बस्तर जगदलपुर के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा जन धन प्लस-समृद्धि का दरवाजा अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान ग्रामीण विकास विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अधिकारियों सहित वुमेन्स वर्ल्ड बैंकिग से श्री मयूर लोखांडे द्वारा कार्यशाला में उपस्थित बैंक मित्र एवं बैंक सखियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण के दौरान बैंक मित्र एवं बैंक सखियों को बैंक के विभिन्न उत्पाद, बचत खातों के ब्याज दर, सहित पीएम जनधन खाते, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अलावा शासन की विभिन्न डीबीटी योजनांतर्गत भुगतान को बढ़ावा देने तथा स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता मार्गदर्शन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर से क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष नायडू, वरिष्ठ प्रबंधक वेदप्रकाश, सहायक प्रबंधक राजकुमार, सीएससी जिला प्रमुख प्रदीप क्षत्रिय, पीएमएसबीवाय क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से नवीन साहू तथा बस्तर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिले के बैंक मित्र एवं बैंक सखी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47