Advertisement

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजनांदगांव // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि 4 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव-गांव हाट बाजार में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। रिंगटोन के माध्यम से शासकीय नंबरों के माध्यम से लोगों को सचेत किया जा रहा है एवं ओटीपी शेयर नहीं करने, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने कहा जा रहा है। अभी तक 1 लाख लोगों को इस मुहिम में जोड़ा गया है। नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ के माध्यम से सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने, प्राइवेसी सेटिंग को सुरक्षित रखने, अनजान लोगों की फे्रंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने और किसी भी संदिग्ध ऑफर से बचने कहा जा रहा है। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस एवं हेल्पलाईन नंबर 1930 पर संपर्क करने कहा जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57