आम निर्वाचन 2024 : प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के सम्बन्ध महत्वपूर्ण

आम निर्वाचन 2024 : उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के सम्बन्ध महत्वपूर्ण जानकारियों से कराया अवगत

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

अम्बिकापुर //अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने बुधवार को नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के सम्बन्ध में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत लखनपुर के 15 एवं नगर पंचायत सीतापुर के 15 अर्थात कुल 30 वार्डों के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय तथा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के 48 वार्डों में स्थापित मतदान केन्द्रों में प्राधिकृत कर्मचारी के द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का आज प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक दावे आपत्तियों प्राप्त किया जावेगा। जिनके निराकरण हेतु 29 अक्टूबर 2024 तक समय नियत किया गया है। निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर अपील प्रस्तुत किया जा सकेगा। सम्पूर्ण दावे/आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 22 नवम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जावेगा। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024 को आज प्रारंभिक प्रकाशन की स्थिति में मतदाताओं की कुल संख्या 128461 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 63153, महिला मतदाता 65298, अन्य मतदाता 10 हैं। नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में 48 वार्ड हैं, जिसमें कुल मतदाता 116528 हैं, जिसमें से पुरुष मतदाता 57410, महिला मतदाता 59108 हैं एवं अन्य मतदाता 10 हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में 15 वार्ड हैं, जिसमें कुल मतदाता 5370 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 2547 व महिला मतदाता 2823 हैं। वहीं नगर पंचायत सीतापुर में 15 वार्ड हैं, जिसमें कुल मतदाता 6563 हैं जिसमें पुरुष मतदाता 3196 व महिला मतदाता 3367 हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के सम्बंध में अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामवली उपलब्ध कराने की तिथि 16 अक्टूबर के बाद दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे तक, दावा/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 तक, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार 04 नवम्बर 2024 तक तथा प्रारूपः क-1 में प्राप्त दावा का निराक़रण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तथा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी. डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना शनिवार 16 नवंबर 2024 तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना मंगलवार 19 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।