Advertisement

धान खरीदी की तैयारी के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरगुजा संभागायुक्त चुरेंद्र ने समस्त जिलों को दिए निर्देश

धान खरीदी की तैयारी के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरगुजा संभागायुक्त चुरेंद्र ने समस्त जिलों को दिए निर्देश

अम्बिकापुर// सरगुजा संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित स्वान कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी के संबंध में संभाग स्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। सम्भागायुक्त चुरेन्द्र ने सभी जिलों से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान खरीदी के संबंध में की गई आवश्यक तैयारियों के सम्बंध में जानकारी ली। बैठक में किसान पंजीयन, धान का रकबा, धान परिवहन, बारदानों की उपलब्धता, उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था सहित धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की समीक्षा की गई।

चुरेन्द्र ने कहा कि शासन की मंशानुसार नियंत्रित एवं संतुलित धान खरीदी सम्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियों को जल्द पूर्ण कर लें। किसानों के हित में कार्य हो, वास्तविक किसानों को उनके उपज का लाभ मिले। उन्होंने खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व ही सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में तारपोलिन की व्यवस्था कर ली जाए, किसानों के लिए शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ नमी मापक यंत्र, इंटरनेट सुविधा आदि की जांच कर लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धान उपार्जन के लिए निगरानी हेतु क्लास-2 ऑफिसर को नोडल बनाया जाये और धान खरीदी केंद्र हेतु निगरानी समिति का गठन किया जाए जिसमें पटवारी, आरएइओ सहित खंड स्तरीय अधिकारी शामिल हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी के संबंध जल्द ही ब्लॉक स्तरीय बैठक कर ली जाए और अधीनस्थों को तैयारी हेतु निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कोचियों-बिचौलियों, किराना व्यापारियों पर विशेष निगरानी रखें, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन कर निगरानी रखें। इस दौरान संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने सम्भाग के सभी जिले के अधिकारियों से धान खरीदी हेतु आवश्यकताओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।

सरगुजा सम्भाग के 249 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी-

संभाग में कुल 249 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। जिसमें सरगुजा जिले में कुल 54, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 49, सूरजपुर जिले में कुल 54, कोरिया जिले में कुल 22, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कुल 24 एवं जशपुर में 46 उपार्जन केंद्र में खरीदी होनी है।
संभाग में कुल 177 आदिम जाति सहकारी समिति हैं जिनमें 24 अक्टूबर की स्थिति में कुल 1,97,969 किसानों द्वारा पंजीयन किया गया है। जिसका कुल धान का रकबा 269210.8 हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्भाग में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 1,80,311 किसानों से 1115228.60 टन धान की खरीदी हुई, जिन्हें 1,02,265.21 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47