Advertisement

विशेष ग्राम सभा के अवसर पर ग्रामों में हुआ एनीमिया रोकथाम शपथ कार्यक्रम

विशेष ग्राम सभा के अवसर पर ग्रामों में हुआ एनीमिया रोकथाम शपथ कार्यक्रम

राजनांदगांव// कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष ग्राम सभा के अवसर पर जिले के समस्त ग्रामों तथा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में एनीमिया रोकथाम शपथ का आयोजन किया गया। एनीमिया रोकथाम शपथ कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मितानीन प्रशिक्षक,मितानीन की उपस्थिति में पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, ग्रामवासियों द्वारा एनीमिया रोकथाम हेतु शपथ ली गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि 0 से 59 माह के बच्चों को नि:शुल्क विफएस सीरप, किशोर बालक बालिका को आईफए टेब, गर्भवती माताओं को रेड आईफए टेब का सेवन करने से शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होता है। समय पर एनीमिया जांच करने से आवश्यक उपचार नि:शुल्क नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध हैं। जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए पोट्ठ लईका पहल अभियान चलाये जाने से कुपोषण में कमी आयी है। एनीमिया मुक्ति हेतु जन भागीदारी का विशेष महत्व है। निरंतर जागरूकता कार्यक्रम करने से लोगों में एनीमिया रोकथाम में विशेष कमी आयी है। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57