Advertisement

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला कार्यसमिति बैठक

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं भाजपा सरगुजा के जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में कल 3 जुलाई दिन- शनिवार को दोपहर 12 बजे से संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित है। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि जिला कार्यसनिति बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/ का.समिति/ वि.आ. सदस्य, समस्त जिला पदाधिकारी/का.समिति सदस्य/ वि.आ. सदस्य भाजपा, समस्त मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी/का.समिति सदस्य/वि.आ. सदस्य, समस्त भाजपा मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री,मोर्चे के जिलाध्यक्ष/महामंत्री तथा प्रकोष्ठों के संयोजक/सह संयोजक अपेक्षित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों को निर्धारित समय में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57