Advertisement

दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के बनाये गए दीये पर, कर नहीं वसूला जाएगा

दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के बनाये गए दीये पर, कर नहीं वसूला जाएगा

महासमुंद/ दीपावली के शुभ अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में परंपरागत मिट्टी के दीयों के विक्रय को बढ़ावा देने हेतु विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर कुम्हारों एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व पर विक्रय हेतु लाया जाता है। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम, नगर पालिका अधिकारियों और सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि कुम्हार और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले दीया विक्रेताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका संपूर्ण ध्यान रखा जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में इन विक्रेताओं से किसी भी प्रकार का कर न वसूला जाए। इसके अलावा, उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी के दीयों का उपयोग करें और दीयों से दीपावली को उज्जवल बनाएं। इस पहल का उद्देश्य न केवल कुम्हारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय बाजारों में मिट्टी के दीयों के विक्रय के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराएं ताकि इन विक्रेताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57