Advertisement

दूरस्थ क्षेत्रों के हॉस्टल और उप स्वास्थ्य केंद्रों में क्रेडा से सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश

दूरस्थ क्षेत्रों के हॉस्टल और उप स्वास्थ्य केंद्रों में क्रेडा से सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश

कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवेदन प्रेषित होने के पश्चात् संबंधित अधिकारी आवश्यक जांच कर प्रकरण पर कार्यवाही सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था बनाए रखें और क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त समस्याओं के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए सोलर लाइट लगाने के निर्देश क्रेडा को दिए।

उन्होंने सीएसपीडीसीएल को निर्देशित किया कि बसाहटों में विद्युत पहुंचाने सर्वे कराने के साथ ही ग्राम सभा आयोजन के लिए एसडीएम से समन्वय करें। कलेक्टर ने कटघोरा क्षेत्र के लगभग 150 मजराटोलों में विद्युत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी माह से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश देते हुए जिले एवं राज्य से बाहर के बिचौलियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संबंधित धान खरीदी क्षेत्र में एसडीएम अपने अनुभाग में नोडल अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने संवेदनशील धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के लिए खाद्य, सहकारिता सहित अन्य कर्मचारियों की टीम बनाने और निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, स्कूल, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण, अहाता निर्माण, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि समय सीमा के भीतर लोक सेवा केंद्रों के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र को भी समय पर जारी करें। उन्होंने दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र के लिए वंचित विद्यार्थियों हेतु ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि भू-अर्जन हेतु प्रस्तावित क्षेत्रों में खरीदी बिक्री पर शासन के निर्देशानुसार रोक रहेगी। कलेक्टर ने शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों एवं संबंधित इंजीनियर से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए दीपावली के पश्चात् नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए अतिक्रमण न हो और किसी स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आती है तो शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने सुनालिया मार्ग में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग के आसपास सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों के आवास व ट्रांजिट हॉस्टल हेतु कार्य एजेंसी से ड्रॉइंग, डिजाइन, इस्टीमेट प्राप्त कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने राशनकार्ड के केवाईसी कार्य में प्रगति लाने, चैतुरगढ़ में रौशनी हेतु सोलर लाइट लगाने, क्रियाशील शौचालय का इस्टीमेट तैयार करने तथा जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57