Advertisement

छत्तीसगढ़ अद्भुत संभावनाओं से भरा प्रदेश : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ अद्भुत संभावनाओं से भरा प्रदेश : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– विधानसभा अध्यक्ष राज्योत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

– 24 वर्षों की यात्रा में प्रदेश में आया अद्भुत परिवर्तन

– श्रमिकों के पलायन को रोकने तथा कुपोषण दूर करने के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम कानून कारगर साबित हुआ

– प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में देश की महान विभूतियों ने दिया अपना योगदान

– छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य में शुमार, विभिन्न उपलब्धियां हुई हासिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव 05 नवम्बर 2024। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवम्बर 2000 में हुआ था, तब से लेकर 2024 तक छत्तीसगढ़ राज्य की यात्रा और विकसित राज्य बनाने की पहल ने सभी के समक्ष गवाही दी है। उन्होंने कहा कि 24 वर्षों का यह उत्सव और राज्य निर्माण का यह श्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य में शामिल है और प्रदेश ने विभिन्न उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के पद कार्य करते हुए 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ में पलायन की पीड़ा को देखते हुए प्रदेश को इस पीड़ा से मुक्त करने के लिए श्रमिकों को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया गया। गांव में 1 रूपए की दर से प्रति किलो चावल उपलब्ध कराने से पलायन रूक जाएगा, इस सोच के साथ यह कार्य आरंभ किया गया। छत्तीसगढ़ में मुख्यत: कुपोषण को दूर करने की दिशा में नीतिगत निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम कानून बनाया गया। जनसामान्य को यह गारंटी है कि इस कानून को नहीं बदल सकते। उन्होंने बताया कि 24 वर्षों में प्रदेश में अद्भुत परिवर्तन आया है। हम अपने प्रदेश पर गर्व करना सीखें और इसे आगे बढ़ाएं। डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों सामग्री एवं चेक वितरण कर लाभान्वित किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ अद्भुत संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां 44 प्रतिशत भू-भाग वना आच्छादित है। यहां के वनों में साल, सागौन, आंवला, हर्रा, बहेरा प्रचुर मात्रा में पाए जाते हंै। छत्तीसगढ़ में वनवासियों के जीवन में परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोड कनेक्टिीविटी, विद्युत, जैसी सुविधाएं अबूझमाड़ के क्षेत्रों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश के कोयला भंडार का 18 प्रतिशत है। वहीं लोहा एवं अन्य खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हंै। ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रदेश सशक्त बना है। प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में देश के महान विभूतियों ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह राजनांदगांव में अनमोल कडिय़ों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह, गजानंद माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बखशी, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र का महान साहित्यकरों का योगदान रहा है। राजनांदगावं में श्री रमेश खर्रे, श्री रम्मु श्रीवास्तव, श्री विरेन्द्र बहादुर, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर एवं कई विभूतियों ने सेवा की है। राजनांदगांव तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। 370 करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण, 300 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय मातृ शिशु अस्पताल तथा दिव्यांगजनों के लिए सीआरसी सेंटर का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ की यात्रा में प्रदेश 26वें राज्य बनने के बाद स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करते हंै कि वर्ष 2047 में हमारा देश 100 वर्ष की शताब्दी को पूर्ण करेगा, तब यह विकसित राज्य की श्रेणी मेें पहले या दूसरे पायदान पर होगा। इसी तरह हमारा छत्तीसगढ़ 2047 में देश के पहले या दूसरे पायदान पर होगा। हम छत्तीसगढ़ को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के बाद इतिहास को बदलने तथा संस्कृति एवं स्वाभिमान के संरक्षण का कार्य अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के रूप में की गई है।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू ने कहा कि आज राज्य स्थापना का 24वां वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी को राज्य स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना है इसका पूरा श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई है। छत्तीसगढ़ नाम हमारी शान है। कही भी जाते हैं तो शान से छत्तीसगढ़ राज्य का नाम लेते हैं। छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ तो 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को चलना सिखाया। उन्होंने शिक्षा को मजबूत किया, सड़क बनवाएं एवं प्रदेश को विकास पथ की ओर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए शासन द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और हमारा प्रदेश सभी दिशाओं में चहुंमुखी विकास कर रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, किसानों के विकास सहित शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य किए गए हैं। प्रदेश ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं और राजनांदगांव जिले में बहुमुखी विकास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, बारहमासी सड़कों की संख्या बढ़ी है। जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी पर्यटन स्थल का विकास, परिक्रमा पथ, ब्रिज निर्माण कार्य किए जा रहे हंै। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी आयी है। जिले में 93 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं गए हंै, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। धान खरीदी के कार्य में किसानों को दिक्कत नहीं हो रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, विनोद खाण्डेकर, भरत वर्मा, किशुन यदु, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57