Advertisement

राज्योत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही आकर्षक प्रस्तुति

राज्योत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही आकर्षक प्रस्तुति

– बस्तरिया, आदिवासी, सुवा जैसे लोक नृत्य को देखकर दर्शक हुए अभिभूत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव। राज्योत्सव के अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बस्तरिया, आदिवासी, सुआ जैसे लोक नृत्य को देखकर दर्शक अभिभूत हुए। एकलव्य आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव द्वारा मैं आदिवासी हूं गीत, हायर सेकेण्डरी स्कूल किरगी द्वारा बस्तरिया नृत्य, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव द्वारा बस्तरिया नृत्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव द्वारा बस्तरिया नृत्य, गायत्री विद्यामंदिर द्वारा सुवा नृत्य, सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव द्वारा लोक नृत्य, गायत्री विद्या मंदिर द्वारा सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति की गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57