Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्योत्सव में बिहान के स्टॉल का किया गया अवलोकन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्योत्सव में बिहान के स्टॉल का किया गया अवलोकन

राजनांदगांव// विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित एवं निर्माण किए जा रहे सामग्री की प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्टॉल में स्वर धारा मसाले-हल्दी, धनिया व मिर्च, मिठाईयां, नमकीन, जूट व कपड़े के बैग, टॉयलेट प्रोडक्ट, अगरबत्ती, आचार, पापड़ बड़ी, बिजौड़ी, करी लड्डू, देसी घी, रेडीमेड साड़ी, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य सामग्री का प्रदर्शन एव विक्रय किया गया। राज्योत्सव में पहुंचे आम नागरिकों द्वारा समूह द्वारा निर्मित सामग्री एवं उत्पाद का प्रशंसा की गई। साथ ही महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गढ़ कलेवा का स्टॉल भी लगाया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ी व्यजनों की मांग दोपहर से रात तक आमजनों द्वारा होती रही।

कार्यक्रम में जिले की लखपति दीदी पहल अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भी प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के लगभग 28 हजार 110 लखपति दीदी में से 16 हजार लखपति दीदी पूर्ण रूप से लखपति के दायरे में आने और लखपति दीदीयों ने अपने लखपति बनने की जानकारी दी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57