Advertisement

जिला स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवम्बर को

जिला स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवम्बर को

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअली संबोधित

उत्तर बस्तर कांकेर// झारखण्ड के आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं उनके वंशजों का भी सम्मान किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का जिला स्तर पर एक दिवसीय आयोजन पी.एम नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के नर्तक दल द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी विभाग प्रमुख एवं जनपद पंचायत के सीईओ को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जन जागरूकता शिविर का विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में आयोजन, विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि कार्यक्रम स्थल में विभागवार विभागीय गतिविधि हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मोबाईल मेडिकल यूनिट, आयुष्मान कार्ड वितरण, वन विभाग वनोपज से संबंधित वस्तुओं का स्टॉल, चिप्स ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आधार कार्ड, कृषि विभाग द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा हेल्प कार्ड आदि से संबंधित गतिविधि एवं किट प्रदाय किया जाएगा। आवास योजना-हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास गृह सौंपा जाना, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास वन अधिकार मान्यता पत्र, महिला एवं बाल विकास विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास-स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पाद सामग्री से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही पी.एम.जनमन एवं जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् ग्राम स्तर, विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वन अधिकार अधिनियम्, पेसा अधिनियम, सतत् विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, छात्रावास-आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी भाषा एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05