Advertisement

जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल

जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल

सूरजपुर// जिले में धान खरीदी कार्य की तैयारी जोरों पर है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर 2024 से धान खरीदी कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां किसानों धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल है। कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देशन में धान खरीदी के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। धान खरीदी केन्द्रों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

\कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नामतोल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाइस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने धान खरीदी केंद्र में खरीदी की दर सूची लगाने, आर्द्रता मापक यंत्र से धान की नमी को मापने के निर्देश दिए हैं । इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने धान खरीदी के लिए किसानों को ऑफलाइन एवं टोकन तुंहर दुआर मोबाइल एप से ऑनलाइन टोकन लेने कहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में कुल धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 54 है। जिले में 64 हजार 626 किसान पंजीकृत हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47