Advertisement

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का संभागीय बैठक जिला सूरजपुर में कर्मचारियों की समस्यायों पर हुआ विचार- विमर्श…

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का संभागीय बैठक जिला सूरजपुर में कर्मचारियों की समस्यायों पर हुआ विचार- विमर्श…

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघ के जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू जी ने बताया कि संघ का संभागीय बैठक, संघ के मान्यता व आजीवन सदस्यता एवं कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तार से चर्चा किया गया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारियों से संबंधित महंगाई भत्ता, अर्जित अवकाश, चार स्तरीय वेतनमान, संविदा नियमित कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक आयोजित किया गया था।
जिस पर संघ द्वारा विस्तार से चर्चा कर मांगों के निराकरण हेतु अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया था ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा जशपुर, श्री धर्मेंद्र सिंह कोरिया, श्री ध्रुव जी कुमार एमसीबी को जिला अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र प्रदान कर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉक्टर आर एस सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद इकबाल अंसारी, आदित्य शर्मा, मयंका राजवाड़े आदि ने संबोधन किया एवं संगठन में संगठित होने संबंधित बल दिया। स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु सुझाव दिया गया।
आनंद सिंह यादव प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष, सरगुजा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा की हमारे संगठन द्वारा कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, हम सभी को संगठित होकर संभाग के सभी जिलों में प्रतिमाह बैठक कर कर्मचारियों की समस्यायों पर विचार-विमर्श कर दूर कराने का प्रयास करना चाहिए, संगठन के विस्तार हेतु सदस्यता भी निरंतर किया जाना है! अन्य लंबित मांगों के लिए हमें संगठीत होकर संघर्ष करना पड़ेगा!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के अंत में संभागीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी जी को सेवानिवृत होने पर शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करते हुए संभाग अध्यक्ष के रूप में श्री दिनेश कश्यप स्टेनो सरगुजा संभाग सरगुजा को मनोनीत किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना पाठक ने किया एवं ज्योति साधना श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी आर चंद्रा जी संभाग के अध्यक्ष श्री ओम त्रिपाठी जी बिलासपुर, हिमाचल साहू, आनंद सिंह यादव प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष, सरगुजा संभागीय संरक्षक विशिष्ट अतिथि रंजीत सारथी, जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, ध्रुव जी कुमार , धर्मेंद्र सिंह, मनीष दीपक साहू विवेकानंद गुप्ता, गौरी शंकर नेताम, योगेश कुमार कश्यप, अशोक सोनवानी, विंदेश कुमार गुप्ता, प्रमोद यादव, मौसम तिर्की, माया शर्मा, कमलभान दुबे, विमला स्वामी, ब्लाक अध्यक्ष लूण्ड्रा विजय गुप्ता, संभागीय सचिव ITI संतोष दूबे, जिला सचिव सरगुजा संजय यादव, महिला अध्यक्ष सरगुजा माधुरी जयसवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष श्री सलीम खान जी , जिला उपाध्यक्ष श्री गौरी शंकर मिश्रा जी, जिला महासचिव महेश पैकरा जी एवं अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे l

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47