Advertisement

विकासखण्ड स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का 30 नवम्बर को होगा आयोजन, खिलाड़ी 28 नवम्बर तक कर सकते हैं पंजीयन

विकासखण्ड स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का 30 नवम्बर को होगा आयोजन, खिलाड़ी 28 नवम्बर तक कर सकते हैं पंजीयन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अम्बिकापुर/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तरीय बालिका एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में किया जाना है। प्रतियोगिता में 09 से 18 आयु वर्ग बालिका एवं 18 से 35 वर्ष तक की महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के खेल मैदान में 30 नवम्बर को प्रातः 09ः00 बजे आयोजित की गई है।
उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स 100 मी., 400 मी., तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन सिंगल 01 एवं डबल्स 01, बास्केटबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, व्हालीबॉल प्रतियोगिता होगी। वहीं वेटलिफिटंग आयु वर्ग 09-18 तक 40 एवं 45 कि.ग्रा. श्रेणी, 18-35 वर्ष 45 एवं 49 कि.ग्रा. श्रेणी, कुश्ती आयु वर्ग 09-18 तक 50 एवं 53 कि.ग्रा. श्रेणी, 18-35 वर्ष 50 एवं 53 कि.ग्रा. श्रेणी खेलों को शामिल किया गया है। विकासखण्ड पर चयनित खिलाड़ी अगले दौर के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विकासखण्ड के विद्यालय या महाविद्यालय के अध्ययनरत एवं बिना अध्ययनरत बालिका एवं महिला खिलाड़ियों से अपील किया है कि अपना पंजीयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में 28 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में करा सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57