Advertisement

अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया जाएगा संविधान दिवस

अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया जाएगा संविधान दिवस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/ कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर के मार्गदर्शन में 26 नंवबर को जिले के अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस मनाया जाएगा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिले में 119 पूर्ण अमृत सरोवर हैं। इस अवसर पर सरोवर स्थल पर विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर द्वारा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस विशेष कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य संविधान के प्रति सभी नागरिकों को जागरूक करना है जिससे वे अपने अधिकारो और कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक हो तथा उसके महत्व को समझ सके। कार्यक्रम के दौरान भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ भी होगा। संविधान के बारे में जानकारी दी जाएगी, छात्रों के लिए निबंध लेखन, और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी जिला, जनपद स्तर के अधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता, स्थानीय ग्रामीण, मनरेगा श्रमिक, सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक आदि को इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने निर्देशित किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47