Advertisement

जिले में अब तक 15 हजार 129 किसानों से 65 हजार 30 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी

अब तक 30 प्रकरण दर्ज कर 2216 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति / आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कुल 100 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक पंजीकृत 1 लाख 28 हजार 346 किसानों में से 15 हजार 129 किसानों का कुल 65,030.68 मे.टन धान की खरीदी की गई है। खरीदे गए धान का मूल्य 150.03 करोड़ रूपये है। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुव्यस्थित रूप से की जा रही है। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों, बिचौलियों के द्वारा धान के अवैध भण्डारण, परिवहन कर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय करने की आशंका बनी रहती है, जिसकी रोकथाम हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों का ब्लाक स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।
गठित ब्लाक स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा अवैध धान भण्डारण, परिवहन करने वालों के विरूद्ध दिनांक 14 नवम्बर से 23 नवम्बर तक तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत् कार्यवाही कर 30 प्रकरण दर्ज कर कुल 2 हजार 216 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज ब्लाक स्तरीय उड़नदस्ता दल धमतरी द्वारा दुष्यंत किराना स्टोर ग्राम छाती, होलाराम धनकर ग्राम छाती एवं केशव प्रसाद यदु स्टोर ग्राम छाती के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई। जांच में दुष्यंत किराना स्टोर ग्राम छाती में 102 कट्टा (40.80 क्विंटल), होलाराम धनकर ग्राम छाती में 110 कट्टा (44.00 क्विंटल) तथा केशव प्रसाद यदु स्टोर ग्राम छाती में 180 कट्टा (72.00 क्विंटल) अवैध धान का भण्डारण पाये जाने पर उनके विरूद्व मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 392 कट्टा (156.80 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही धान में से आज दिनांक तक एक हजार 578 मे.टन धान का भण्डारण संग्रहण केन्द्र भोयना में किया गया है तथा शेष धान का भण्डारण कार्य जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57