Advertisement

धमतरी में महा रोजगार मेला अब 20 मार्च को, 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

धमतरी, 10 मार्च 2026। जिले के विभिन्न व्यावसायिक केन्द्रों, “युवा” कार्यक्रमों तथा विभिन्न सेक्टरों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महा रोजगार मेला अब 20 मार्च 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह रोजगार मेला पहले 13 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, जिसे अब बदलकर 20 मार्च कर दिया गया है।

कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस मेले में विभिन्न सेक्टरों की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के व्यावसायिक केन्द्रों, युवा कार्यक्रमों और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड, रिटेल, ऑटोमोटिव सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। मेले में कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों के लिए लगभग 400 युवाओं के नियोजन का लक्ष्य रखा गया है।

स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देते हुए जिला रोजगार कार्यालय को संबंधित कंपनियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों की जानकारी पूर्व में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47